ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार पुलिस का अजीब कारनामा, गए थे अपराधियों को पकड़ने, लेकिन पकड़ लाए भैंस

JAHANABADA : बिहार पुलिस के अजीब कारनामें तो जगजाहिर है. अपने कारनामों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली बिहार पुलिस ने एक और कारनामा कर दिया है. राज्य के जहानाबाद की पुलिस ने जो कि

बिहार पुलिस का अजीब कारनामा, गए थे अपराधियों को पकड़ने, लेकिन पकड़ लाए भैंस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAHANABADA : बिहार पुलिस के अजीब कारनामें तो जगजाहिर है. अपने कारनामों के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाली बिहार पुलिस ने एक और कारनामा कर दिया है. राज्य के जहानाबाद की पुलिस ने जो किया है उसकी खूब चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि जब हत्या के आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे तो पुलिस मवेशियों को ही थाने ले आई. आपको बता दें कि नववर्ष के पहले दिन अपराधियों ने शकुराबाद थाना अंतर्गत मुरहरा पंचायत में रोस्तंचक निवासी युवक शंभू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. 


घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया था. लोग अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे. सात घंटे की कड़ी मेहनत के बाद देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था. अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए. 


मिली जानकारी के मुताबिक एसडीपीओ और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए रात्रि में आसपास के गांवों में छापेमारी अभियान चलाया. लेकिन अपराधियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाए. तब पुलिस इनके घरों से एक ट्रैक्टर और तीन मवेशी पकड़कर थाने ले आई. शकुराबाद थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि हत्यारोपितों पर दबाव डालने के लिए ट्रैक्टर को थाने लाया गया है. जबकि उसके दरवाजे पर बंधी भैंस किसकी थी यह छापेमारी के वक्त किसी ने नहीं बताया। इसलिए भैंस को भी साथ लाया गया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

टैग्स