ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!✦ Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी✦पूर्णिया में बड़ा हादसा: कप्तान पुल से सौरा नदी में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत✦Bihar Politics : अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें तो तेजस्वी ने ली चुटकी, बोले- 'हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो सरकार अच्छी हो गई थी...', फिर यह कैसे हो गया ? ✦Anant Singh News : कभी AK-47 तो कभी गोलीबारी, कभी हत्याकांड... पिछले 10 साल में कितनी बार जेल पहुंचे अनंत सिंह?✦Anant Singh News : 'मैं तीन में हूं न तेरह में...' अनंत सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीरज कुमार का तंज, बोले- जैसा कीजिएगा वैसा भरिएगा!✦ Anant Singh : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द, अब 1 दिसंबर तक सरेंडर; समझिए मोकामा की सियासत और पूरे मामले की कहानी✦पूर्णिया में बड़ा हादसा: कप्तान पुल से सौरा नदी में गिरी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत

जैकेट का डिमांड नहीं पूरा करना ससुराल वालों को पड़ा भाड़ी, इस वजह से कर दी पत्नी की हत्या

VAISHALIi : बिहार में कड़ाके की ठंड पद रही है। इस ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के आलावा कंबल और जैकेट की खरीदारी पर कभी विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसको लेकर जगह - जगह पर स्टॉल लगाए गए ह

जैकेट का डिमांड नहीं पूरा करना ससुराल वालों को पड़ा भाड़ी, इस वजह से कर दी पत्नी की हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

VAISHALIi : बिहार में कड़ाके की ठंड पद रही है। इस ठंड से बचने के लिए लोग अलाव के आलावा कंबल और जैकेट की खरीदारी पर कभी विशेष ध्यान दे रहे हैं। इसको लेकर जगह - जगह पर स्टॉल लगाए गए हैं। इसी कड़ी में अब इस ठंड से बचने को लेकर जैकेट खरीदारी से जुडी हुई एक बेहद सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। 


दरअसल, बिहार के वैशाली जिले के ससुराल पक्ष वालों को अपनी दामाद की मांग पूरी न करना बेहद महंगा पड़ गया। गुस्से में आकर दामाद ने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। बताया जा रहा है कि, पति ने जैकेट की डिमांड पूरा नहीं करने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में मृतक का नाम रितिका कुमारी बताया जा रहा है। यह छपरा के मुफस्सिल थाना इलाके के रहने वाली बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, इन लोगों ने 8 महीने ही शादी हुई थी। शादी के बाद से ही लड़के वाले के तरफ से  दहेज की डिमांड कर रितिका को प्रताड़ित किया जा रहा था। रितिका की हत्या के 2 दिन पहले जैकेट के लिए उसे प्रताड़ित किया गया था जिसकी सूचना उसने अपनी मां को दी थी। इस संबंध में ससुराल वालों के खिलाफ वैशाली जिले के देसरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 


इस मामले में मृतका की मां ने बताया कि, उन्होंने अपनी पुत्री की शादी हिंदू रीति रिवाज से 2 मई 2022 को वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के पानापुर रघुनाथ गांव निवासी भोला सिंह के पुत्र कालीचरण सिंह उर्फ बुलबुल सिंह के साथ की थी। शादी के समय से ही चार पहिया वाहन और अन्य सामान के लिए उनके पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके साथ ही इनलोगों को आपस में बातचीत भी नहीं करने दिया जाता है। 


इसके बाद अब 2 जनवरी 2023 को अचानक 7:30 बजे सुबह में ससुराल वालों ने फोन करके बताया कि आपकी बेटी का तबीयत खराब हो गया है जल्दी आइए।जबकि हकीकत यह था कि दामाद और घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतका की मां ने बताया कि इस बात का प्रमाण गले पर दाग और मेडिकल टीम के अफसरों के द्वारा मौके पर बताया जाना है पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है, क्योंकि गले पर दाग स्पष्ट दिखाई दे रहा है।