ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

गुजरात से मध्य प्रदेश जाने वाले मजदूरों को जबरन भेज दिया बिहार, ट्रेन से उतरने की कोशिश तो पुलिस ने पीटा

PATNA: प्रवासी मजदूरों को भेजने में किस तरह की लापरवाही की जा रही वह सामने आया है. जिन मजदूरों को गुजरात से मध्य प्रदेश भेजना था उससे बिहार आने वाली ट्रेन में बैठाकर जबरन भेज दिया

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: प्रवासी मजदूरों को भेजने में किस तरह की लापरवाही की जा रही वह सामने आया है. जिन मजदूरों को गुजरात से मध्य प्रदेश भेजना था उससे बिहार आने वाली ट्रेन में बैठाकर जबरन भेज दिया गया. यहां आकर मजदूर फंस गए है. 

उतरने की कोशिश तो पुलिस ने पीटा

बताया जा रहा है कि सूरत से जब ट्रेन कटनी जंक्शन पहुंची तो मध्य प्रदेश के मजदूर उतर गए. लेकिन इस दौरान पुलिस ने तीनों मजदूरों की पिटाई कर दी और जबरन फिर से कटिहार आने वाली ट्रेन पर बैठा दिया. ट्रेन गुरुवार को कटिहार पहुंची. तो यह मजदूर उतरे. ये दो मजदूर जबलपुर जिले के रहने वाले है. 


बिहार से पैदल मध्य प्रदेश जा रहे मजदूर

किसी तरह से मजदूर पटना पहुंचे. फिर यहां से वापस मध्य प्रदेश जाने के लिए पैदल ही निकल पड़े हैं. कहा कि यहां परआने के बाद कोई गाड़ी नहीं मिल रहा है. हाइवे पकड़कर ही वह पैदल जाएंगे. अगर रास्ते में कोई गाड़ी मिल गया तो ठीक नहीं तो वह पैदल ही घर जाएंगे. उनको खाने का भी दिक्कत हो रहा है. उनके पास पैसा भी नहीं है. बिहार में पहले से ही मजदूर आ रहे हैं ऐसे में दूसरे राज्य के मजदूर भटक के या जबरन बिहार पहुंचेंगे तो समस्या और बड़ी हो सकती है. पटना की सड़कों पर किस तरीके से मध्य प्रदेश के मजदूर भटक रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान लाख दावा कर ले कि गुजरात से उनके लोगों को बुलाया जा रहा है लेकिन बीजेपी शासित गुजरात और मध्य प्रदेश के हालात बिहार से भी बुरे है. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता