ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

बिहार के सभी ITI की होगी विशेष जांच, गड़बड़ी पाए जाने पर मान्यता होगी रद्द

PATNA : बिहार के सभी ITI की विशेष जांच की जाएगी. इन सभी संस्थानों की थर्ड पार्टी जांच केंद्र सरकार कराएगी और उसी के आधार पर सभी संस्थानों को अनुदान दिया जाएगा. इसके साथ ही संस्थान

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार के सभी ITI की विशेष जांच की जाएगी. इन सभी संस्थानों की थर्ड पार्टी जांच केंद्र सरकार कराएगी और उसी के आधार पर सभी संस्थानों को अनुदान दिया जाएगा. इसके साथ ही संस्थान का ग्रेडिंग भी किया जाएगा. अच्छी ग्रेडिंग होने पर संस्थान को विशेष अनुदान दिया जाएगा. 

थर्ड पार्टी इसकी जांच करेगी कि संस्थान में छात्रों को कैसी सुविधा मिल रही है. बता दें कि पहले केंद्र सरकार ने सभी संस्थानों से सेल्फ एसेसमेंट कर बुनियादी सुविधाओं का ब्यौरा मांगा था. सभी संस्थानों ने संसाधनों की जानकारी डीजीटी को दे दी है. जिसके बाद अब डीजीटी आईटीआई संचालकों की तरफ से दी गई जानकारी की जांच में जुट गया है. 

बता दें कि बिहार में 149 सरकारी और 11 सौ से अधिक प्राइवेट ITI हैं. सरकारी जांच एजेंसी से इतने अधिक मात्रा में जांच संभव नहीं है. इसलिए डीजीटी ने थर्ड पार्टी से जांच कराने का फैसला लिया है. जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि संस्थान ने जितने संसाधनों की जानकारी दी है, उतना उसके पास है या केवल कागजों पर किया गया दिखावा. संस्थानों की ओर से दिए गए ब्योरे और जांच में अंतर पाए जाने पर उसकी मान्यता रद्द की जाएगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें