ब्रेकिंग
45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦बिहार में पकड़ा गया ‘ग्रेजुएट ठगों’ का गिरोह: SP के रिश्तेदार को लगाया था चूना, 82 ATM कार्ड और कई मोबाइल जब्त✦राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, रवि किशन की फिसली जुबान, बार-बार किया 'कोहनी' शब्द का यूज

दुर्गा पूजा में प्रशासन ने दी भव्य पंडाल बनाने की अनुमति, समितियों के सामने रखी ये शर्त

PATNA : दुर्गा पूजा में पंडाल लगाने की अनुमति मिलने के बाद से समितियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार पंडाल लगाने के लिए लाइसेंस लेने में आयोजकों को मुश्किल नहीं होगी,

दुर्गा पूजा में प्रशासन ने दी भव्य पंडाल बनाने की अनुमति, समितियों के सामने रखी ये शर्त
First Bihar
2 मिनट

PATNA : दुर्गा पूजा में पंडाल लगाने की अनुमति मिलने के बाद से समितियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार पंडाल लगाने के लिए लाइसेंस लेने में आयोजकों को मुश्किल नहीं होगी, बिजली कनेक्शन की भी पहले जैसी ही व्यवस्था मिलेगी. लेकिन आयोजकों की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी. पटना जिला प्रशासन ने उन्हें पंडाल लगाने की अनुमति तो दे दी है. इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करवाने का भी निर्देश दिया गया है. 


डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण की आशंका के कारण सरकार के स्तर से तो व्यवस्था रहेगी ही लेकिन आयोजकों को अपने वॉलिंटियर के जरिए सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग और सैनेटाइजेशन की व्यवस्था करनी होगी. लाइसेंस लेने के बावजूद ऐसा नहीं करते पाए गए तो कड़ी कार्रवाई होगी. 


इधर आयोजकों की मानें तो इस बार छोटे पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करेंगे. इस बार पंडाल की चौड़ाई और ऊंचाई 20-30 फीट तक रखने पर विचार हो रहा है. मां दुर्गा की प्रतिमा भी 5 से 10 फीट की होगी. उन्हें डर है कि कहीं बड़े आयोजन करें और बिहार में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने पर लॉक डाउन लग गया तो सब बर्बाद हो जाएगा.