ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

किसी हीरोइन से कम नहीं बिहार कैडर की ये महिला IPS अधिकारी, IAS अफसर से की लव मैरिज

PATNA : यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी किया गया. इस बार की परीक्षा में एक नाम काफी सुर्ख़ियों में है. ऐश्वर्या श्योराण का नाम इसलिए सुर्ख़ियों में है क

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी किया गया. इस बार की परीक्षा में एक नाम काफी सुर्ख़ियों में है. ऐश्वर्या श्योराण का नाम इसलिए सुर्ख़ियों में है क्योंकि मॉडलिंग से ब्रेक लेकर 93वीं रैंक हासिल करते हुए उन्होंने यूपीएससी एग्जाम क्रैक किया है. ऐसी ही एक महिला आईपीएस अफसर बिहार की भी हैं. जो किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं है. सोशल मीडिया में उनके लाखों फॉलोवर्स हैं. जिन्होंने एक IAS अफसर से लव मैरिज की है. आइये जानते हैं इस फेमस महिला IPS अधिकारी की जिंदगी से जड़ी कुछ खास बातें...


किसी हीरोइन से कम नहीं बिहार कैडर की ये महिला IPS अधिकारी, IAS अफसर से की लव मैरिज


देश में कई आईएएस और आईपीएस अफसर अपने काम और अलग पहचान को लेकर फेमस हैं. काफी चर्चित आईपीएस अफसरों में बिहार कैडर की IPS अफसर डॉ. नवजोत सिम्मी का भी नाम शामिल हैं. नवजोत सिम्मी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया में उनके लाखों फॉलोवर्स हैं, जो नवजोत सिम्मी की खूबसूरती की जमकर तारीफ करते हैं.


किसी हीरोइन से कम नहीं बिहार कैडर की ये महिला IPS अधिकारी, IAS अफसर से की लव मैरिज


आईपीएस नवजोत सिम्मी बिहार कैडर की साल 2017 बैच की आईपीएस अफसर हैं. नवजोत सिमी मूल रूप से पंजाब की रहने वाली है. पंजाब के गुरदासपुर में 21 दिसम्बर 1987 को सिमी का जन्म हुआ था. बेहद होनहार अफसर नवजोत सिम्मी अपनी कार्यशैली के अलावा अपने लुक्स के लिए भी काफी चर्चित हैं। सोशल मीडिया में अक्सर सुर्खियों में रहती हैं.


किसी हीरोइन से कम नहीं बिहार कैडर की ये महिला IPS अधिकारी, IAS अफसर से की लव मैरिज


साल 2016 में इन्होंने पंजाब सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी जबकि सिमी का सपना एक आईपीएस अफसर बनना था. इसके बाद सिमी यूपीएससी के साक्षात्कार तक पहुंची, मगर इनको यूपीएससी में सफलता दूसरी बार में मिली. 735वीं रैंक हासिल करते हुए सिमी आईपीएस बन गईं.


किसी हीरोइन से कम नहीं बिहार कैडर की ये महिला IPS अधिकारी, IAS अफसर से की लव मैरिज


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिमी नवजोत की शुरुआती शिक्षा पंजाब के पाखोवाल के पंजाब मॉडल पब्लिक स्कूल से हुई. जुलाई 2010 में सिमी ने बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज, अस्पताल और अनुसंधान संस्थान, लुधियाना से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की डिग्री प्राप्त की. यूपीएससी की परीक्षा के लिए सिमी ने नई दिल्ली के वाजी राज कोचिंग संस्थान से कोचिंग की.


किसी हीरोइन से कम नहीं बिहार कैडर की ये महिला IPS अधिकारी, IAS अफसर से की लव मैरिज


सिमी नवजोत की यूपीएससी में कामयाबी के साथ-साथ उसकी शादी भी देशभर की सुर्खियों में रही. दरअसल, सिमी ने आईएएस तुषार सिंगला से वर्ष 2014 के वैलेंटाइन के दिन लव मैरिज की थी. तुषार सिंगला पश्चिम बंगाल कैडर के वर्ष 2015 बैच के आईएएस है. बताया जाता है कि तुषार भी पंजाब के रहने वाले हैं.


किसी हीरोइन से कम नहीं बिहार कैडर की ये महिला IPS अधिकारी, IAS अफसर से की लव मैरिज


जब इन्होंने लव मैरिज की तब सिमी बिहार के पटना में एसीपी और तुषार पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एसडीओ के रूप में कार्यरत थे. दोनों अपने काम की व्यस्तता के कारण शादी के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे. ऐसे में 14 फरवरी 2020 को सिमी पटना से हावड़ा पहुंची और तुषार के कार्यालय में ही दोनों ने शादी रचाई.


किसी हीरोइन से कम नहीं बिहार कैडर की ये महिला IPS अधिकारी, IAS अफसर से की लव मैरिज


एक दूसरे से जुड़े दोनों अफसर पंजाब के रहने वाले हैं, लेकिन व्यस्त दिनचर्या के चलते वे अपने गृह नगर नहीं जा पा रहे थे और इसी कारण से दोनों की शादी टलती जा रही थी. ऐसे में नवजोत पटना से बंगाल आईं और रजिस्ट्रेशन के जरिये आईएएस सिंगला के दफ्तर में ही शादी रचा ली.

किसी हीरोइन से कम नहीं बिहार कैडर की ये महिला IPS अधिकारी, IAS अफसर से की लव मैरिज


शादी के बाद तुषार सिंगला ने शादी की फोटो फेसबुक पर अपलोड करते हुए लिखा, “शरीक-ए-हयात।’ हालांकि सरकारी दफ्तर में शादी पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाये. हालांकि, राज्य के मंत्री अरुप रॉय ने कहा कि दोनों ने सरकारी दफ्तर में दस्तखत ही किए हैं. शादी का रजिस्ट्रेशन भी कानूनी प्रक्रिया है. इसमें कुछ गलत नहीं है.


किसी हीरोइन से कम नहीं बिहार कैडर की ये महिला IPS अधिकारी, IAS अफसर से की लव मैरिज

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें