ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

IPS पति-पत्नी पर बिहार सरकार मेहरबान, बार-बार एक ही जिले में होती है दोनों की पोस्टिंग, जानिए क्या है CM नीतीश से ख़ास कनेक्शन

PATNA : साल 2020 के अंतिम दिन बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस और प्रशासनिक स्तर के अफसरों का तबादला किया गया. 31 दिसंबर को देर रात 38 IPS और 29 IAS अफसरों को नीतीश सरकार ने इधर

IPS पति-पत्नी पर बिहार सरकार मेहरबान, बार-बार एक ही जिले में होती है दोनों की पोस्टिंग, जानिए क्या है CM नीतीश से ख़ास कनेक्शन
First Bihar
5 मिनट

PATNA :  साल 2020 के अंतिम दिन बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस और प्रशासनिक स्तर के अफसरों का तबादला किया गया. 31 दिसंबर को देर रात 38 IPS और 29 IAS अफसरों को नीतीश सरकार ने इधर से उधर कर दिया. इस बार जो ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है, उसमें कई ऐसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जो चर्चा का विषय बने हुए हैं. जैसे कि पिछले 13 साल से गृह सचिव रहे सीनियर आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी को नीतीश सरकार ने सामान्य प्रशासन से हटा दिया है. इसके अलावा नालंदा के रहने वाले आईपीएस पति-पत्नी के ऊपर भी सरकार की मेहरबानी खूब दिखी है. एक बार फिर से आईपीएस दंपति को सरकार ने एक ही जिले में भेज दिया है. आइये जानते हैं इस ख़ास आईपीएस दंपति के जीवन से जुड़ी हुई कुछ विशेष बातें...


गुरूवार देर रात को जिन 38 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया, उसमें भागलपुर के एसएसपी आशीष भारती और नवगछिया की एसपी स्वप्ना जी मेश्राम का नाम भी शामिल है. ये दोनों अफसर फिलहाल भागलपुर जिले में ही पोस्टेड थे, जिनका तबादला फिर से एक ही जिले में कर दिया गया है. एसएसपी से आशीष भारती को रोहतास का एसपी बना दिया गया है और उनकी पत्नी स्वप्ना जी मेश्राम को इसी रोहतास जिले में महिला बटालियन और बीएमपी-2 का कमांडेंट बना दिया गया है.


IPS पति-पत्नी पर बिहार सरकार मेहरबान, बार-बार एक ही जिले में होती है दोनों की पोस्टिंग, जानिए क्या है CM नीतीश से ख़ास कनेक्शन


2011 बैच के आईपीएस आशीष भारती मूल रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के रहने वाले हैं. आशीष नालंदा जिले के परवलपुर मई के रहने वाले हैं. इनकी शादी महाराष्ट्र की रहने वाली आईपीएस अफसर स्वप्ना जी मेश्राम से हुई है. हम आपको बता दें कि कुछ ही महीने पहले जुलाई में नीतीश सरकार ने स्वप्ना जी मेश्राम का तबादला किया था. इन्हें भागलपुर जिले में नवगछिया का एसपी बनाया गया था, जहां इनके पति पहले से ही एसएसपी के पद पर पोस्टेड थे. फर्स्ट बिहार झारखंड की ओर से ये जानकारी भी अपने पाठकों को दी गई थी. स्वप्ना जी मेश्राम पटना में ही स्पेशल ब्रांच की एसपी थी, जिनका तबादला करते हुए सरकार ने नवगछिया का एसपी बना दिया था.


IPS पति-पत्नी पर बिहार सरकार मेहरबान, बार-बार एक ही जिले में होती है दोनों की पोस्टिंग, जानिए क्या है CM नीतीश से ख़ास कनेक्शन


आपको बता दें कि कभी मुंगेर जिले के एसपी रहे आशीष भारती का तबादला प्रमोशन के साथ भागलपुर कर दिया गया था. 2 साल पहले ही 2018 में मुंगेर पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत आशीष भारती को प्रमोशन देकर भागलपुर का वरीय पुलिस अधीक्षक बनाया गया था. वो इससे पहले मधेपुरा और मुंगेर में एसपी के पद पर रह चुके हैं. जब आशीष भारती मुंगेर में एसपी थे, तब भी इनकी पत्नी को मुंगेर के ठीक बगल वाले जिले यानी कि बांका का एसपी बनाया गया था.


IPS पति-पत्नी पर बिहार सरकार मेहरबान, बार-बार एक ही जिले में होती है दोनों की पोस्टिंग, जानिए क्या है CM नीतीश से ख़ास कनेक्शन


हम आपको बता दें कि एसएसपी आशीष भर्ती काफी तेजतर्रार अफसर माने जाते हैं. इनकी पुलिसिया काबिंग और सूझबूझ से अपराधी घुटने टेक देते हैं. इसी सफलता को देखते हुए बिहार सरकार ने इनका तबादला भागलपुर जिले में किया था. 4 साल पहले आशीष भारती को मुंगेर जिले का एसपी बनाया गया था, जब 21 आईपीएस अफसरों का तबादला सरकार ने एकसाथ किया था.


IPS पति-पत्नी पर बिहार सरकार मेहरबान, बार-बार एक ही जिले में होती है दोनों की पोस्टिंग, जानिए क्या है CM नीतीश से ख़ास कनेक्शन


पिछले साल अक्टूबर महीने में इस आईपीएस दंपति को लेकर एक खबर सामने आई थी. दरअसल सोशल साइट के बढ़ते चलन के बीच इन अफसरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. साइबर क्रिमिनल्स ने आशीष भारती के नाम पर एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया था. इस अकाउंट से आशीष भारती की तस्वीरों के अलावा उनके पत्नी के साथ भी तस्वीरें शेयर की गई थीं. अकाउंट से व्यक्तिगत तस्वीरें शेयर कर दी गई थीं. उन्होंने मामले में एफआईआर कराए जाने की बात कही है. फर्जी अकाउंट बनाने के पीछे सूर्यमणी कुमार सिंह का नाम सामने आया है, जिसका जिक्र एसएसपी ने अपने ऑरीजिनल फेसबुक अकाउंट में किया था. 


IPS पति-पत्नी पर बिहार सरकार मेहरबान, बार-बार एक ही जिले में होती है दोनों की पोस्टिंग, जानिए क्या है CM नीतीश से ख़ास कनेक्शन

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें