ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

राज्य में शराबबंदी से महिलाएं अत्यधिक खुश..अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी से महिलाएं सबसे अधिक खुश हैं। देर रात तक सड़कों पर बेखौफ घूम रही हैं। राज्य में कहीं भी किसी प्रकार का भय या डर का माहौल नहीं है।

राज्य में शराबबंदी से महिलाएं अत्यधिक खुश..अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोले मुख्यमंत्री
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

International Women Day : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी से महिलाएं सबसे अधिक खुश हैं। देर रात तक सड़कों पर बेखौफ घूम रही हैं। राज्य में कहीं भी किसी प्रकार का भय या डर का माहौल नहीं है। आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ प्रदेश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। 


किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। वे प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रहीं हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। सबसे अधिक महिला पुलिसकर्मियों की संख्या भी बिहार में है। सरकार महिलाओं के विकास एवं उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका का भी जिक्र किया। 


कहा कि सभी सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय के चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। राज्य में कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है, जिससे महिलाएं आत्मविश्वास के साथ देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि संपूर्ण नारी समाज के उत्तरोत्तर विकास के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता