ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

इंटर साइंस टॉपर नेहा बनेगी IPS ऑफिसर, शिक्षक की बिटिया करेगी देश की सेवा

PATNA: बिहार इंटर की साइंस टॉपर नेहा कुमारी आईपीएस ऑफिसर बन कर देश की सेवा करना चाहती है। टॉपर बिटिया को सभी दिल से बधाई दे रहे हैं। नेहा की सफलता से सभी गद्गद हैं।<

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA: बिहार इंटर की साइंस टॉपर नेहा कुमारी आईपीएस ऑफिसर बन कर देश की सेवा करना चाहती है। टॉपर बिटिया को सभी दिल से बधाई दे रहे हैं। नेहा की सफलता से सभी गद्गद हैं।


बिहार में गोपालगंज जिले के बलिवन सागर गांव की नेहा कुमारी ने इंटर साइंस की परीक्षा में टॉप किया है। साइंस में नेहा कुमारी ने 95.2 फीसदी अंक पाया है। नेहा को 476 नंबर आए हैं। नेहा ने बताया कि उन्हें अच्छे मार्क्स मिलने की उम्मीद तो थी, लेकिन टॉपर होने के बारे में कभी सोचा नहीं था।नेहा का कहना है कि वे आईपीएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है।


बलविन सागर गांव के हजारीमल उच्चतर माध्यमिक स्कूल की स्टूडेंट नेहा की सफलता पर जिला में खुशी की लहर दौड़ गई है। उसके पिता और गांव के मिडिल स्कूल के शिक्षक ओम प्रकाश गिरि अपनी बेटी की शानदार सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होनें बताया कि नेहा बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की मेधावी छात्रा रही है।


बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 24 मार्च को इंटर रिजल्ट जारी कर इतिहास रच दिया। इस बार आर्ट्स-साइंस और कॉमर्स तीनों ही संकायों में बेटियों ने बाजी मारी है। कुल 80.44 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। महज 42 दिन में बोर्ड ने तीनों संकायों का रिजल्ट जारी कर दिया। आर्ट्स में साक्षी कुमारी ने 474 (94.80 फीसदी) अंक प्राप्त कर टॉप किया है। वहीं कॉमर्स  में कौसर फातिमा और सुधांशु नारायण चौधरी  476 (95.2 फीसदी) अंक लाकर कंबाइंड टॉपर बने हैं।