ब्रेकिंग
15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...

इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन कदाचार करते इतने परीक्षार्थी निष्कासित, दूसरे के बदले परीक्षा देते भी पकड़े गये

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 01 फरवरी से आयोजित इंटर की परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है। इंटर परीक्षा के चौथे दिन राज्यभर में कुल 26 परी

इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन कदाचार करते इतने परीक्षार्थी निष्कासित, दूसरे के बदले परीक्षा देते भी पकड़े गये
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 01 फरवरी से आयोजित इंटर की परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जा रही है। इंटर परीक्षा के चौथे दिन राज्यभर में कुल 26 परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़े गए, जिन्हें परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया है। इस दौरान दूसरे के बदले परीक्षा दे रही 7 फर्जी परीक्षार्थियों पर भी एक्शन हुआ है।


इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन दोनों पालियों में कुल 26 छात्र-छात्राओं को कदाचार में लिप्त पाया गया। इसके अलावा दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे 7 फर्जी परीक्षार्थियों को भी पकड़ा गया है। बता दें कि परीक्षा के तीनों दिन भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी कदाचार करते पकड़े गए थे।


1. इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 के चौथे दिन आज दिनांक 05.02.2024 को प्रथम पाली में English विषय एवं द्वितीय पाली में Hindi विषय की परीक्षा का आयोजन राज्य के सभी परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुआ।


2. प्रथम पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए English विषय की परीक्षा 09:30 बजे पूर्वाह्न से 12:45 बजे अपराह्न तक संपन्न हुई, जिसमें सम्मिलित होने के लिए 6,58,817 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था।


3. द्वितीय पाली में कला संकाय एवं Vocational Course के परीक्षार्थियों के लिए Hindi विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सम्मिलित होने के लिए 6,21,819 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। द्वितीय पाली में परीक्षा का आयोजन 02:00 बजे अपराह्न से 05:15 बजे अपराह्न तक किया गया।


4. पटना जिला में आज दोनों पालियों में परीक्षा का आयोजन सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रथम पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के 46,922 परीक्षार्थियों के लिए English विषय की परीक्षा तथा द्वितीय पाली में कला संकाय एवं Vocational Course के 29,232 परीक्षार्थियों के लिए Hindi विषय की परीक्षा आयोजित की गई।

5. मंगलवार दिनांक 06 फरवरी, 2024 को आयोजित परीक्षा- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 के पाँचवे दिन कल दिनांक 06.02.2024 को प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के परीक्षार्थियों के लिए Chemistry विषय की परीक्षा 09:30 बजे पूर्वाह्न से 12:45 बजे अपराह्न तक आयोजित की जाएगी।  द्वितीय पाली में कला संकाय एवं Vocational Course के परीक्षार्थियों के लिए English विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। द्वितीय पाली की परीक्षा 02:00 बजे अपराह्न से 05:15 बजे अपराह्न तक चलेगी।

इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन कदाचार करते इतने परीक्षार्थी निष्कासित, दूसरे के बदले परीक्षा देते भी पकड़े गये


टैग्स