ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

Bihar News: बिहार सोलर शो-2025 का हुआ आयोजन, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा हुए शामिल, कहा....

बिहार में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स और ऊर्जा विभाग के सहयोग से सोलर शो 2025 का आयोजन हुआ। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि सौर ऊर्जा में बिहार की अपार संभावनाएं हैं। इस आयोजन ने निवेशकों और ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स को आकर्षित किया है।

बिहार सोलर शो 2025  इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स बिहार  BREDA बिहार  नीतीश मिश्रा उद्योग मंत्री  सौर ऊर्जा निवेश बिहार  बिहार रिन्यूएबल एनर्जी  इंटरनेशनल सोलर अलायन्स  Bihar Renewable Energy Development  सौ
उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स बिहार के तत्वाधान में ऊर्जा विभाग के सहयोग से द्वितीय बिहार सोलर शो का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा शामिल हुए। इस अवसर पर इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (ICC), बिहार के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिन्हा  बिहार रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (BREDA) के निदेशक निलेश देवरे,  स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ़ इंडिया(SIDBI) की महाप्रबंधक अनुभा प्रसाद , बिहार विद्युत विनियामक आयोग के चेयरमैन सह पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुभानी,  इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स बिहार अंतर्गत रिन्यूएबल एनर्जी कमेटी के चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह मौजूद रहे.

बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2015 में इंटरनेशनल सोलर अलायन्स का गठन किया गया था. जिसमें 120 से अधिक देशों की सहभागिता है। भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ग्लोबल फुटप्रिंट स्थापित कर रहा है, जिसमें बिहार की अग्रणी भूमिका की अपार संभावना है। यह आयोजन बिहार की ऊर्जा क्षमता को रेखांकित करने और वैश्विक स्तर पर भारत के संकल्पों को मजबूती देने की दिशा में एक सशक्त पहल है।

बिहार सोलर शो में निवेशकों, इंडस्ट्री लीडर्स और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की उपस्थिति से बिहार अब सौर ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी बनने के लिए तैयार है। उद्योग मंत्री ने कहा कि मैं इस प्रयास के लिए इंडियन चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स बिहार और बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग को इस अनूठे प्रयास के लिए बधाई देता हूं। बिहार को स्वच्छ, हरित, सस्ती और भरोसेमंद ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता