ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

टेकऑफ से पहले खराब हो गया Indigo की फ्लाइट का AC, पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का भारी हंगामा

PATNA: इंडिगो एयरलाइंस के विमानों की एसी खराब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला पटना एयरपोर्ट से सामने आया है, जहां पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की एसी

टेकऑफ से पहले खराब हो गया Indigo की फ्लाइट का AC, पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का भारी हंगामा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इंडिगो एयरलाइंस के विमानों की एसी खराब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला पटना एयरपोर्ट से सामने आया है, जहां पटना से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट की एसी टेकऑफ से ठीक पहले खराब हो गई। एसी के खराब होने के बाद फ्लाइट में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विमान कंपनी की लापरवाही के खिलाफ यात्रियों ने पटना एयरपोर्ट पर जोरदार हंगामा किया।


दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी। सभी यात्री अपनी-अपनी सीट पर बैठ चुके थे। फ्लाइट के टेकऑफ की तैयारी हो रही थी, तभी विमान का एसी खराब हो गया। एसी खराब होने के बाद यात्रियों को परेशानी होने लगी। जिसके बाद यात्रियों को वान से नीचे उतार दिया गया। विमान से उतारे जाने से नाराज यात्रियों ने इंडिगो के खिलाफ एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया।


इस दौरान इंजीनियरों की टीम ने खराब हुए एसी को ठीक कर दिया। जिसके बाद करीब डेढ़ घंटा देरी के बाद विमान को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले 9 जुलाई को इंडिगो की फ्लाइट का एसी खराब हो गया था। पटना से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट के एसी में खराबी आई थी। भीषण गर्मी में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था और यात्रियों ने उस दिन भी एयरपोर्ट पर हंगामा मचाया था।