ब्रेकिंग
Bihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News: पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मलाहीपकड़ी तक चलेगी मेट्रो, जाम से मिलेगी राहतBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News: पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मलाहीपकड़ी तक चलेगी मेट्रो, जाम से मिलेगी राहत

भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती: पहचान पत्र जांच से जोगबनी बॉर्डर पर अफरा-तफरी, जाम से बढ़ी भारतीय नागरिकों की परेशानी

नेपाल सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किए जाने के बाद जोगबनी भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ गई है। जांच के कारण यात्रियों और वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARARIA: नेपाल सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किए जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। नए नियम के लागू होते ही शनिवार को अररिया के जोगबनी बॉर्डर पर भारी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। पहचान पत्र जांच के कारण सीमा पर यात्रियों और वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।


नेपाल प्रशासन के निर्देश पर सीमा पर तैनात पुलिसकर्मी भारतीय नागरिकों की सघन जांच कर रहे हैं। पहचान पत्र दिखाने के बाद ही लोगों को नेपाल में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। जिन लोगों के पास वैध पहचान पत्र नहीं था, उन्हें सीमा से वापस लौटा दिया गया। इतना ही नहीं, नेपाल से भारत आने वाले लोगों के लिए भी परिचय पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले कोरोना काल में ऐसी व्यवस्था लागू की गई थी।


नेपाल के मोरंग जिले के प्रमुख जिलाधिकारी युवराज कटेंल और मोरंग एसपी कवित कटुवाल के नेतृत्व में पूरे दिन सीमा क्षेत्र की मॉनिटरिंग की गई। अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा बलों ने सीमा पर जांच अभियान तेज रखा।


शनिवार सुबह कोलकाता से आने वाली ट्रेन के जोगबनी स्टेशन पहुंचते ही बड़ी संख्या में यात्री नेपाल जाने के लिए सीमा पर पहुंचे। इसी दौरान नेपाल पुलिस ने सभी यात्रियों की गहन जांच शुरू कर दी। जांच प्रक्रिया धीमी होने के कारण सीमा पर जाम जैसी स्थिति बन गई।


अचानक लागू हुई इस व्यवस्था से दैनिक यात्रियों, व्यवसायियों और नेपाल आने-जाने वाले आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने बताया कि उन्हें पहले से इस नियम की जानकारी नहीं थी, जिसके कारण उन्हें सीमा पर परेशानी झेलनी पड़ी।


मोरंग के प्रमुख जिलाधिकारी युवराज कटेंल ने पुष्टि करते हुए कहा कि सीमा पार करने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से परिचय पत्र दिखाना होगा और बिना पहचान पत्र किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता