ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

Bihar Crime: झाड़-फूंक के चक्कर में तांत्रिक ने महिला को बनाया अपने हवस का शिकार, सूचना मिलते ही पुलिस ने ढोंगी बाबा को दबोचा

आरोपी तांत्रिक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव निवासी संतोष मांझी के रूप में हुई है। जिसे त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

BIHAR POLICE
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में झाड़-फूंक के नाम पर एक तांत्रिक ने महिला को अपने हवस का शिकार बनाया। महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा। वही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


आरोपी तांत्रिक की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव निवासी संतोष मांझी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव का रहने वाला तांत्रिक संतोष मांझी झाड़-फूंक का काम करता था। एक महिला को पता चला था कि संतोष मांझी अच्छा तांत्रिक है जो झाड़-फूंक कर हर रोग को ठीक करता है। 


इसी बात को सुनकर वो झांसे मेंआकर ढोंगी तांत्रिक के पास पहुंची थी। तभी इसी दौरान तांत्रिक ने झाड़-फूंक के नाम पर उसे अपने हवस का शिकार बनाया। उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता रोती रही लेकिन संतोष मांझी ने उसकी एक ना सुनी। इस घटना के बाद पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वही पीड़िता का मेडिकल कराया गया। घटना के संबंध में एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि बरौली थाना को डायल 112 से सूचना मिली थी कि महिला से एक तांत्रिक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संतोष मांझी झाड़-फूंक का काम करता था इसी दौरान पीड़िता से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।  

नमो नारायण मिश्रा/ गोपालगंज