ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में मुंगेर में शरारती तत्वों ने चलाया बत्ती गुल अभियान, डॉक्टर ने लाइट्स बंद नहीं किया तो जान से मारने की दी धमकी

वक्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध में रात्रि 9:00 बजे से लेकर 9:15 तक बत्ती गुल (ब्लैक आउट) किया। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने घरों, दुकानों एवं फैक्ट्री की लाइट्स को बंद कर इस कानून का विरोध किया था।

bihar
मुंगेर में ब्लैक आउट अभियान
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर मे बीती रात वक्फ बोर्ड बिल 2025 के विरोध में शरारती तत्वों ने बत्ती गुल अभियान चलाया। इस दौरान शरारती तत्वों ने एक डॉक्टर के घर में जबरन घुसकर बत्ती गुल करने का प्रयास किया। घर की लाइट्स बंद नहीं करने पर बदमाशों ने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले मे भाजपा विधायक ने पुलिस से ऐसे शरारती तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करने की बात कही। 


दरअसल मुंगेर मे बीती रात 30 अप्रैल को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड एवं इमारत-ए-शरिया बिहार झारखंड, उड़ीसा व पश्चिम बंगाल के अमीर ए शरियत हजरत मौलानाअहमद वली फैसल रहमानी के आह्वान पर संविधान पर आस्था रखने वाले सभी हिंदुस्तानी एवं सभी विपक्षी राजनीतिक दल एवं मुसलमानों ने वक्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध में रात्रि 9:00 बजे से लेकर 9:15 तक बत्ती गुल (ब्लैक आउट) किया।


इस दौरान लोगों ने अपने-अपने घरों, दुकानों एवं फैक्ट्री की लाइट्स को बंद कर इस कानून का विरोध किया था। इसी को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र के नीलम चौक के पास स्थित एक सेवानिवृत सिविल सर्जन के घर में घुसकर कुछ शरारती तत्वों ने जबरन उनके घर की बिजली काटकर ब्लैक आउट करने का उन पर दवाब बनाया और बत्ती गुल नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। 


इस मामले मे मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणब कुमार यादव ने जिला प्रशासन से ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं इस मामले सेवानिवृत सिविल सर्जन डॉ० सुधीर कुमार सिन्हा ने कोतवाली थाने में बीती रात उनके घर मे घुसकर बिजली काटने वाले और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है। 

टैग्स