ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

मोतिहारी में जमीन के लिए युवक की गोली मारकर हत्या, दबंगों ने परिवारवालों को भी नहीं बख्शा, लाठी-डंडे और फरसा से की पिटाई

अपनी जमीन पर घर बनाना गांव के दबंगों को नागवार गुजरा, दर्जनों लोगों ने बिंदेश्वरी सहनी के पूरे परिवार को निशाना बनाया, सभी की ऐसी पिटाई किया कि अस्पताल में भर्ती हैं। वही उनके बेटे अजय सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी।

BIHAR
नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: बिहार में जमीन के विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि सरकार ने इतनी बड़ी तादाद में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बहाली की। विभाग में कर्मचारियों की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद जमीन विवाद का मामला आए दिन सामने आ रहा है। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से सामने आई है। जहां भू-माफिया का आतंक लगातार जारी है। भू-माफिया ने लाठी डंडे के साथ-साथ गोली भी चलाई है। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


 मोतिहारी के पकड़ीदयाल थाना के थरबिटिया भगवानपुर की यह घटना है। जहां भूमि विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है और आधा दर्जन लोगों को लाठी डंडे और फरसा से हमला कर घायल कर दिया है। बताया जाता है कि भगवानपुर के बिंदेश्वरी सहनी,निधि कुमारी राम लखन सहनी को लाठी डंडे और धारदार हथियार से जमकर पिटाई की गयी है। वही अजय सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 


गांव के ही प्रवीण सहनी,शिवराज सहनी ,कुलदेव सहनी ,नवल सहनी सहित दर्जनों भू-माफिया ने जमीन विवाद में एक की गोली मारकर हत्या कर दी और कई लोगों पर जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलाया जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक के पिता बिंदेश्वरी सहनी ने बताया कि वो अपनी जमीन में घर बना रहे थे,तभी गांव के ही भू-माफिया और अपराधी प्रवीण साहनी, शिवराज सहनी, कुलदेव सहनी, नवल साहनी अपने दर्जनों लोगों के साथ बिंदेश्वरी सहनी के पूरे परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगे। 


बेटे अजय सहनी ने जब इसका विरोध किया तो गोली मार कर हत्या कर दी गयी। वही मृतक के भाई राम लखन सहनी ने बताया कि जमीन कब्जा करने को लेकर गोली चली है। जिसमें मेरे भाई की मौत हो गई है और मुझे भी हाथ में गोली लगी है। जिसके कारण हमारे परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें