ब्रेकिंग
Bihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!Bihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!

BIHAR CRIME : बिहार में बेखौफ हुए अवैध खनन माफिया ! सुबह-सुबह ट्रैक्टर ड्राइवर को मारी गोली, इलाके में हड़कंप का माहौल

BIHAR CRIME : अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।

BIHAR CRIME
गोली मारकर किया जख्मी
© REPORTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या,लूट,छिनतई की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने ट्रैक्टर ड्राइवर को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


बेगूसराय में अपराधियों ने एक ट्रैक्टर ड्राइवर को गोली मार दिया। जिससे गोली लगने के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर घायल हो गया। घायल अवस्था में ट्रैक्टर ड्राइवर को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के गोसाईं टोल के पास की वारदात है। इस घटना में  घायल ट्रैक्टर चालक युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर वार्ड नंबर 5 के रहने वाले विशो यादव का 24 वर्षीय पुत्र ज्योतिष कुमार के रूप में की गई है।


वहीं, इस घटना के संबंध में ज्योतिष कुमार ने बताया है कि प्रभाकर कुमार उर्फ मोनू सिंह के यहां करीब 2 साल से वह ट्रैक्टर चलता है। उन्होंने बताया है कि जब हम पैदल जा रहे थे तभी दो अपराधी आया और घेर लिया। बेवजह गाली गलौज  करने लगा। एक कमर के पस पिस्टल सटा दिया, और एक गोली अपराधियों ने गोली चला दिया। 


इधर फायरिंग के दौरान सीने को छूते हुए गोली निकल गई। सीने पर जख्म का निशान है। फायरिंग के बाद  दोनों बदमाश वहां से फरार हो गया। फिलहाल घायल अवस्था में ज्योतिष कुमार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में लाया जहां इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध खनन माफिया के द्वारा इस घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही  है। वहीं इस घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मटिहानी थाने की पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा को पुलिस ने बरामद किया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता