ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

इलाज के अभाव में PMCH के डॉक्टर की पत्नी की मौत, कोरोना निगेटिव होने के बाद भी किसी हॉस्पिटल ने नहीं किया भर्ती

PATNA: कोरोना संकट के बीच इलाज की व्यवस्था राम भरोसे है. एक पीएमसीएच के डॉक्टर की पत्नी की इलाज के अभाव में मौत हो गई. वह पत्नी को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए पटना के कई

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  कोरोना संकट के बीच इलाज की व्यवस्था राम भरोसे है. एक पीएमसीएच के डॉक्टर की पत्नी की इलाज के अभाव में मौत हो गई. वह पत्नी को हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए पटना के कई बड़े हॉस्पिटल का चक्कर लगाए. किसी ने भर्ती नहीं लिया. वह भी तब जब वह कोरोना निगेटिव थी. 

बताया जा रहा है कि पीएमसीएच नेत्र रोग विभाग में मेडिकल ऑफिसर डॉ रंजीत की पत्नी की तबीयत खराब हो गई. पत्नी शुगर और बीपी की मरीज थी. उन्हें कुर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे हॉस्पिटल ले जाने के लिए डॉक्टरों ने बोला. जहां पर हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवा मिल सके. वहां से पाटलिपुत्रा के हॉस्पिल कोरोना टेस्ट कराया. टेस्ट में वह निगेटिव निकली तो ओपीडी में भर्ती किया. लेकिन स्थिति थोड़ी बिगड़ने लगी तो डॉक्टर ने आईसीयू में भर्ती कराने की बात कही. 

लगाते रहे चक्कर हो गई मौत

परेशान डॉक्टर पत्नी को लेकर बेली रोड़ के किनारे स्थिति एक बड़े हॉस्पिटल ले गए, लेकिन एक घंटे पूछताछ के बाद भर्ती करने से मना कर दिया. आईजीआईसी आए लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें अच्छे सेंटर में ले जाने की सलाह दे दी लेकिन भर्ती नहीं किया. अंत में वह एम्स पहुंचे वहां भी आंधे घंटे तक रोककर रखा गया. पत्नी की गेट पर ही मौत हो गई. डॉक्टर अपने कई सोर्स से संपर्क साधे, लेकिन वह अपनी पत्नी को बचा नहीं पाए. कई से हाथ जोड़कर प्रार्थना भी की. एक उनकी छोटी बेटी है. अब डॉक्टर ने इन हॉस्पिटलों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आईएमए को लेटर लिखा है.