ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

IIT पटना के छात्र ने किया सुसाइड, हाथ की नस काटने के बाद हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदा

मिली जानकारी के अनुसार मृतक राहुल लावरी पटना IIT में कंप्यूटर एंड मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट में थर्ड ईयर का छात्रा था। पिछले कुछ दिनों से वो काफी तनाव में था। आंध्रप्रदेश के छात्र के इस कदम से हर कोई हैरान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

BIHAR
छात्र ने किया सुसाइड
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना में आईआईटी थर्ड ईयर के छात्र ने आत्महत्या कर ली। हॉस्टल की सातवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में छात्र को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


मृतक छात्र की पहचान हैदराबाद के रहने वाले 21 वर्षीय राहुल कुमार लावेरी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक पटना के बिहटा अमहारा स्थित आईआईटी के बीटेक थर्ड ईयर का छात्र राहुल था। जिसने पहले हाथ के नस को काट लिया फिर हॉस्टल की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर ली।


घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया? फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच की जा रही है।   

टैग्स