ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

IGIMS ने मेडिकल वेस्ट का नहीं किया मैनेजमेंट, 12 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगा

PATNA : बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान यानी IGIMS पर 12 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। IGIMS पर यह जुर्माना बायो मेडिकल वेस्ट

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान यानी IGIMS पर 12 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। IGIMS पर यह जुर्माना बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट में कोताही बरतने के कारण लगाया गया है। बोर्ड की तरफ से IGIMS के निरीक्षण में कई तरह की खामियां पाई गई थी।


IGIMS पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 30 दिनों के अंदर अस्पताल को खामियां दूर करने का निर्देश दिया है। पिछले साल अगस्त महीने में IGIMS का निरीक्षण किया गया था जिसमें अस्पताल से निकलने वाले कचरे का निस्तारण सही तरीके से नहीं करता हुआ पाया गया।


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से 9 सितंबर को IGIMS को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया गया था। जिसमें बायो मेडिकल वेस्ट को लेकर कोताही बरतने की बाबत जानकारी मांगी गई थी। दिसंबर महीने में बोर्ड ने एक बार फिर से IGIMS के अधीक्षण अभियंता और अस्पताल प्रबंधन के सहायक प्राध्यापक की मौजूदगी में अस्पताल का निरीक्षण किया जिसमें फिर से कमियां पाई गईं।