ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

Idea-Voda यूजर्स को लगेगा तगड़ा झटका, अब 7 गुना महंगा होगा टैरिफ प्लान

PATNA : देश की दूसरी सबसे बड़ी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी जल्द ही अपने ग्राहकों को महंगे टैरिफ रेट का तोहफा दे सकती है. जी हां, आपके मोबाइल का मंथली बिल बढ़ने वाला है. ऐसा हम इसलिए

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : देश की दूसरी सबसे बड़ी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी जल्द ही अपने ग्राहकों को महंगे टैरिफ रेट का तोहफा दे सकती है. जी हां, आपके मोबाइल का मंथली बिल बढ़ने वाला है. ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि भारतीय टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम को एक लेटर लिखा है. इस लेटर में वोडाफोन-आइडिया ने ट्राई से अनुरोध किया है की मिनिमम टैरिफ को 35 रुपये प्रति 1GB कर दिया जाये. ये रेट मौजूदा डेटा टैरिफ के मुकाबले 7 गुना ज्यादा है. फिलहाल आप 1GB  मोबाइल डेटा के लिए लगभग 4 से 5 रुपये देते हैं.  इस लेटर में मंथली कनेक्शन के लिए मिनिमम चार्ज 50 रुपये कर देने की मांग की गई है. 



साथ ही इन नए दरों को 1अप्रैल 2020 से लागू करने की सिफारिश की है. वोडाफोन-आइडिया चाहता है कि आउटगोइंग कॉल्स के लिए मिनिमम 6 पैसे प्रति मिनट का रेट फिक्स किया जाए. गौरतलब है कि एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू की वजह से टेलीकॉम कंपनियां इन दिनों मुसीबत में हैं. सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद इस कंपनी को 53 हजार करोड़ रुपये बतौर AGR चुकाना है. रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन-आइडिया ने AGR की पूरी रकम चुकाने के लिए 18 साल का वक्त मांगा है. एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से कहा गया है कि ‘कंपनी के मुताबिक मोबाइल कॉल और डेटा रेट में बढ़ोतरी से रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी जैसे 2015-16 में इन दोनों कंपनियों को अलग-अलग मुनाफा हुआ था. कंपनी ने कहा है कि टैरिफ हाइक के बाद कंपनी को तीन साल रेवेन्यू जेनेरेट करने में लगेंगे जैसे पहले लगते थे. इसलिए कंपनी ने तीन साल का वक्त भी मांगा है. 



अगर वोडाफोन-आइडिया की इस सिफारिश  ट्राई  ने मान ली तो कस्टमर्स को बड़ा झटका लग सकता है. वोडाफोन-आइडिया ने टैरिफ बढ़ाए तो जाहिर है जियो और एयरटेल भी अपने टैरिफ की कीमतें बढ़ा देगी. अगर ऐसा हुआ तो एक बार फिर से यूजर्स को डेटा और कॉलिंग के लिए पहले की तरह पैसे देने पड़ेंगे. बता दें की सभी टेलीकॉम कंपनीयों ने कुछ दिनों पहले ही अनलिमिटेड ऑफ नेट कॉलिंग खत्म करके नया प्लान जारी किया हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें