ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

आईएएस-आईपीएस को नई जिम्मेदारी, संतोष कुमार मल्ल बने लघु जल संसाधन विभाग के सचिव

PATNA : इस वक्त की ताजा खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है. राज्य सरकार ने पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे संतोष कुमार मल्ल को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव नियुक्त किया है. स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की ताजा खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है. राज्य सरकार ने पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे संतोष कुमार मल्ल को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव नियुक्त किया है. संतोष कुमार मल्ल 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे. 


संतोष कुमार मल्ल की तैनाती के बाद लघु जल संसाधन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार देख रहे अमृतलाल मीणा को इससे मुक्त कर दिया गया है. साथ ही साथ संतोष कुमार मल्ल बेल्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.


इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद वेटिंग फॉर पोस्टिंग में चल रही आईपीएस अधिकारी शोभा ओहटकर को बिहार राज्य जिला परिषद का परामर्शी बनाया गया है.  1990 बैच के आईपीएस अधिकारी शोभा ओहटकर पिछले दिनों ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आई थी.


सरकार ने 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी दिनेश सिंह बिष्ट को बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन के कार्यपालक पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है. दिनेश सिंह बिष्ट बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के पद पर पहले से तैनात हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें