ब्रेकिंग
गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦गर्दनीबाग में राजस्व कर्मचारियों का महाजुटान, 2500 से अधिक कर्मियों ने भरी हुंकार; विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान✦10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दारोगा की नौकरी खत्म, तिरहुत DIG ने किया सेवा से बर्खास्त✦मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर✦संविधान दिवस पर गया के दक्ष-श्रेया ने की दहेज मुक्त इंटरकास्ट शादी, लड़कियों की शादी की उम्र 24 साल करने की उठाई मांग✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..

BIHAR NEWS : हॉस्टल में मिली छात्र की लाश, स्कूल के लोगों से तंग आकर भागा था घर

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां एक निजी स्कूल के हॉस्टल में सोमवार रात 12 वर्षीय छात्र की लाश संदिग्ध स्थिति में मिली है। जिसके बा

BIHAR NEWS : हॉस्टल में मिली छात्र की लाश, स्कूल के लोगों से तंग आकर भागा था घर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां एक निजी स्कूल के हॉस्टल में सोमवार रात 12 वर्षीय छात्र की लाश संदिग्ध स्थिति में मिली है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मैच गया। घटना के बाद से हॉस्टल का संचालक फरार है। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के महिंद्रवारा थाना क्षेत्र के सिराखिरिया निवासी सत्यम कुमार के रूप में की गई है। 


जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई ने बताया कि सत्यम चार दिन पहले स्कूल से भागकर घर पहुंचा था। स्कूल जाने से मना कर रहा था। मां के समझाने के बाद वो सोमवार को स्कूल गया, लेकिन मात्र दो घंटे बाद ही मौत की खबर मिली। सत्यम को हॉस्टल में प्रताड़ित किया जाता था। यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल फोरलेन की बताई जा रही है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद एसडीपीओ टाऊन 2 विनता सिन्हा और अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 


वहीं, इस घटना को लेकर SDPO टाउन-2 विनता सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली है कि एक निजी स्कूल में बच्चे का शव मिला है। यह बच्चा सीतामढ़ी जिले का रहनेवाला है।  बताया जा रहा कि बच्चा इससे पहले भी स्कूल से भागकर अपने घर दो से तीन बार जा चुका है।  उसे स्कूल में रहने का मन नहीं था। घटनास्थल की जांच और छात्रों से बात के आधार पर प्रथम दृष्ट्या यह मामला सुसाइड का लगता है। मामले को संज्ञान में लेते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।