ब्रेकिंग
गोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेजगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज

Holi 2025: ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट...फ्लाइट के फेयर छू रहे आसमान...होली में बिहार जाना हुआ मुश्किल

Holi 2025: होली में बिहार जाना मुश्किल हो गया है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है साथ ही फ्लाइट के फेयर आसमान छू रहे हैं।

Holi 2025
होली में बिहार जाना हुआ मुश्किल
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Holi 2025: होली आने में  केवल  14 दिन बचे हैं। दूसरे राज्यों में रहने वाले लोग होली में अपने घर बिहार जाते हैं। लेकिन ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से लोग परेशान हैं। रेलवे ने अभी तक होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा नहीं की है। इससे बिहार लौटने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। 13 मार्च तक ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। वहीं फ्लाइट के फेयर आसमान छू रहे हैं।


बात करें बसों की तो होली के वक्त बसों के किरायों में भी बढ़ोतरी हो गई है। रेलवे की होली स्पेशल ट्रेनों का अभी तक कोई पता नहीं है। इससे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे बड़े शहरों से बिहार आने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।  13 मार्च तक बिहार आने वाली ट्रेनों में काफी वेटिंग है। यात्रियों को दूसरे विकल्प ढूंढने पड़ रहे हैं।


आपको बता दें कि रेलवे की ओर से 26 फरवरी तक कुंभ स्पेशल ट्रेनें चल रही थीं, और महाकुंभ का समापन महाशिवरात्रि के दिन हो चुका है। अब संभावना है कि जल्द ही होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा की जाएगी, जिससे होली में बिहार आने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, कुंभ स्पेशल ट्रेनों के चलते होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा में देरी हो रही थी। अब उम्मीद है कि जल्द ही होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता