ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

होली में DJ बजाने वालों पर होगी कार्रवाई, पूरा डीजे सिस्टम थाने में जमा करने का आदेश, ऐसा नहीं करने वालों पर दर्ज होगा FIR

JAMUI: रंगो का त्योहार होली इस बार 25 मार्च को है और होलिका दहन 24 मार्च को है। होली को मनाने के लिए लोग अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं। इसकी तैयारी में सब लगे हुए हैं। वही लोकसभा चुना

होली में DJ बजाने वालों पर होगी कार्रवाई, पूरा डीजे सिस्टम थाने में जमा करने का आदेश, ऐसा नहीं करने वालों पर दर्ज होगा FIR
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: रंगो का त्योहार होली इस बार 25 मार्च को है और होलिका दहन 24 मार्च को है। होली को मनाने के लिए लोग अपने-अपने घर पहुंच रहे हैं। इसकी तैयारी में सब लगे हुए हैं। वही लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लगा दिया गया है। इसके मद्देनजर अब होली में DJ नहीं बजेगा। डीजे बजाने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। डीजे के मलिक को होली से पहले पूरा डीजे का सिस्टम थाना में जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी। 


जमुई में होली पर हुड़दंग की तैयारी हर किसी ने कर रखी है लेकिन लोकसभा चुनाव ने उनके सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इस बार आदर्श आचार संहिता लगने के कारण सामूहिक रूप से गुलाल उड़ाने और डीजे पर थिरकने वालों की उम्मीद मन में ही दबी की दबी रह गई। दरअसल बुधवार को मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में मलयपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में संचालित सभी डीजे मालिकों से मुलाकात की और डीजे सिस्टम को थाने में जमा करने का निर्देश दिया। 


थानाध्यक्ष ने बताया कि आचार संहिता को सख्ती से लागू करवाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। होली के दिन कोई भी डीजे नहीं बजाएगा। इस दिन के लिए डीजे संचालक अपना-अपना डीजे थाने में जमा करेंगें। होली के दूसरे दिन उन्हें डीजे वापस कर दिया जाएगा। यदि किसी ने भी डीजे थाने में जमा नहीं किया और होली के दिन डीजे बजाते पकड़े जाते हैं तो डीजे के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाना है। 


होली का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराना हम सभी का दायित्व है। पुलिस अपने स्तर से सुरक्षा को लेकर सतर्क है, लेकिन डीजे संचालकों को भी इसमें सहयोग देना होगा। डीजे बजाने के बाद कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई डीजे बजाने का दबाव बनाता है, तो उसके संबंध में पुलिस को सूचना दें। इधर 24 और 25 मार्च को होली का त्योहार है। चुनावी माहौल के बीच त्योहार को लेकर लोगों ने भरपूर तैयारी की थी। राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों द्वारा भी होली मिलन समारोह और सामूहिक भेंट कार्यक्रम की योजना बनाई थी। इससे पहले कि उमंग परवान चढ़ती चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहित लागू कर दी। 


टैग्स