ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

होली मनाने ससुराल पहुंचा शख्स, कोरोना के डर से पुलिसवालों ने अस्पताल में कराया भर्ती

MUZAFFARPUR : कोरोना का भय इस प्रकार से बढ़ता जा रहा है कि कुछ लोगों को इससे परेशानी भी उठानी पड़ रही है. एक अजीबोगरीब मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है. जहां होली मनाने हरियाणा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : कोरोना का भय इस प्रकार से बढ़ता जा रहा है कि कुछ लोगों को इससे परेशानी भी उठानी पड़ रही है. एक अजीबोगरीब मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है. जहां होली मनाने हरियाणा से अपने ससुराल पहुंचे एक शख्स को पुलिसवालों ने कोरोना के शक में अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया. युवक और उसकी पत्नी का ब्लेड सैंपल एसकेएमसीएच में लिया गया.


मामला मुजफ्फरपुर के बंदरा प्रखंड इलाके का है. जहां होली मनाने ससुराल पहुंचे युवक के कोरोना से ग्रसित होने के शक में गांववालों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. ग्रामीणों ने कहा कि पहले इलाज कराओ, फिर पर्व के उत्साह में शामिल होना. युवक बड़े उत्साह से एक वर्ष बाद होली मनाने हरियाणा से पत्नी के साथ ससुराल पहुंचा था. ग्रामीणों की सूचना पर बीडीओ अलख निरंजन और पीयर थाने की पुलिस ने इसकी जानकारी एसकेएमसीएच प्रशासन को देते हुए वहां से एंबुलेंस मंगवाई. एंबुलेंस के आने पर भी युवक एसकेएमसीएच जाने के लिए तैयार नहीं हुआ तो ग्रामीणों के दबाव पर उसे पुलिस ने जांच को एसकेएमसीएच भेजा.


औषधि विभाग के सहायक प्राध्यापक कोरोना वायरस के नोडल पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में वायरोलॉजी लैब के तकनीशियन ने दंपती की जांच को ब्लड सैंपल लिया. इसके साथ ही उनसे पूरी जानकारी ली. उसने बताया कि डेढ़ माह से खांसी से परेशान है. जब-तब बुखार एवं हल्की सर्दी रहती है. दवा लेने पर आराम हो गया था. गांव लौटने के दौरान दवा नहीं लेने पर यह परेशानी बढ़ गई. इस कारण ग्रामीणों ने कोरोना वायरस से ग्रसित होने के संदेह में गांव से इलाज को भेज दिया. चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है.

टैग्स