ब्रेकिंग
सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र✦2 लाख लगाइए, चंद दिनों में पैसा डबल... बिहार में साइबर ठगों का बड़ा खेल, 4 जिलों से 89 लाख उड़ाए✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के आगे JDU का सरेंडर! संजय झा ने कहा - अब ललन बाबू देखेंगे सबकुछ, क्या अब नीरज कुमार को मिलेगी राहत ✦Bihar Expressway : बिहार से मां कामाख्या सिर्फ 10 घंटे? गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी सड़क की रफ्तार✦सांबा बॉर्डर पर पकड़ा गया बिहार का युवक, पाकिस्तानी कनेक्शन से मचा हड़कंप; घर पहुंची स्पेशल ब्रांच की टीम✦Bihar News : ‘बात नहीं करोगी तो जान दे दूंगा’... प्रेमिका को वीडियो कॉल करते-करते ट्रेन के आगे पहुंचा बिहार का छात्र✦2 लाख लगाइए, चंद दिनों में पैसा डबल... बिहार में साइबर ठगों का बड़ा खेल, 4 जिलों से 89 लाख उड़ाए✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के आगे JDU का सरेंडर! संजय झा ने कहा - अब ललन बाबू देखेंगे सबकुछ, क्या अब नीरज कुमार को मिलेगी राहत ✦Bihar Expressway : बिहार से मां कामाख्या सिर्फ 10 घंटे? गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी सड़क की रफ्तार

पटना के हिमालया कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

पटना के हिमालया कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत रैली और सामूहिक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों और शिक्षकों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

बिहार न्यूज
नशा मुक्ति का दिया संदेश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हिमालया कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, चिक्सी, पालीगंज, पटना के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC), हेल्थ क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 25 जून, 2026 को "नशा मुक्ति जागरूकता अभियान" के अंतर्गत जागरूकता रैली एवं सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समाज को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक बनाया।


कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्ति शपथ के साथ हुई, जिसमें सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो", "स्वस्थ युवा–समृद्ध भारत" तथा "नशा मुक्त समाज, हमारा संकल्प" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।


इस अवसर पर हेल्थ क्लब के संयोजक रंजय कुमार ने युवाओं से स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। आईक्यूएसी समन्वयक एवं प्रभारी प्राचार्य श्री कृष्णा नंद दुबे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिक मूल्यों एवं जनजागरूकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने "नशा मुक्त भारत" के निर्माण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।



 पटना के हिमालया कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली


 पटना के हिमालया कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

 पटना के हिमालया कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

टैग्स