ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

अब हाई स्कूल और प्लस टू के मास्टर जायेंगे हड़ताल पर, 25 फरवरी से 7200 स्कूलों में लटकेंगे ताले

PATNA : बिहार में पिछले 7 दिनों से नियोजित शिक्षक हड़ताल पर हैं. वेतनमान की लड़ाई में अब माध्यमिक शिक्षक भी कूद गए हैं. बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर माध्य

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले 7 दिनों से नियोजित शिक्षक हड़ताल पर हैं. वेतनमान की लड़ाई में अब माध्यमिक शिक्षक भी कूद गए हैं. बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षकों ने 25 फ़रवरी से हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है. नियोजित शिक्षक लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन सरकार की ओर से कोई भी पहल नहीं किया जा रहा है. सरकार हड़ताली शिक्षकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के मूड में है.


नियोजित के बाद अब नियमित शिक्षक नीतीश सरकार की मुसीबतें बढ़ाने में लगे हुए हैं. हड़ताल से पहले सोमवार को पूरे राज्य में शिक्षक मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया है. शिक्षकों के इस फैसले के बाद सबसे ज्यादा खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है. प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में पठन-पाठन की व्यवस्था ठप पड़ गई है.


नियमित शिक्षकों की अहम बैठक 24 फ़रवरी को होने वाली है. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार पांडेय और महासचिव शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि 

 25 फ़रवरी से माध्यमिक शिक्षक भी हड़ताल पर जायेंगे. उन्होंने बताया कि शिक्षक संघ सरकार से झूठा वार्ता करने को तैयार नहीं है. समान वेतनमान की लेकर अब हाई और प्लस टू स्कूलों के शिक्षक में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे.


शिक्षकों की हड़ताल की घोषणा के बाद बिहार सरकार के सामने और भी मुश्किल खड़ी हो जाएगी. 25 फरवरी से राज्य के सभी 7200 हाई और प्लस 2 स्कूलों में तालाबंद रहेगा. ऐसे मैट्रिक और इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य बाधित हो जायेगा. नियोजित टीचर पर लगातार सरकार एक्शन ले रही है. उनको 25 फ़रवरी तक ड्यूटी पर लौटेने का अल्टीमेटम दिया गया है. विभाग ने हड़ताली शिक्षकों के ऊपर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. शिक्षकों के ऊपर एफआईआर कर उनको बर्खास्त करने का निर्देश दिया है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें