ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

Bihar Teacher News: फिर बदली हेड मास्टर और प्रधान शिक्षकों की काउंसलिंग डेट, जारी हुआ नया शेड्यूल

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा अनुशंसित प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और विद्यालय अध्यापक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की तिथि एकबार फिर बदल गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से संशोध

Bihar Teacher News: फिर बदली हेड मास्टर और प्रधान शिक्षकों की काउंसलिंग डेट, जारी हुआ नया शेड्यूल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा अनुशंसित प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और विद्यालय अध्यापक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की तिथि एकबार फिर बदल गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से संशोधित शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इसके बाद इस तय डेट के अनुसार ही टीचर की काउंसलिंग होगी। 


शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए संशोधित शेड्यूल के अनुसार, प्रधानाध्यापक पद के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 20-21 दिसंबर को जिला मुख्यालयों में होगी। विद्यालय अध्यापक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 23-28 दिसंबर तक होगी। यह काउंसलिंग बीपीएससी द्वारा संबंधित अभ्यर्थियों को आवंटित जिले में होगी।


जबकि सक्षमता परीक्षा-दो में उत्तीर्ण शिक्षकों की काउंसलिंग 30 दिसंबर से सात जनवरी तक होगी। इन शिक्षकों की काउंसलिंग उनके पदस्थापना वाले जिले में ही होगी। संबंधित अभ्यर्थियों के काउंसलिंग की तिथि दूसरी बार बदली गई है। मालूम हो कि, प्रत्येक स्लॉट में प्रमाण पत्र का वेरिफिकेशन किया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र, प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, तीन फोटो लाना अनिवार्य है। इस दौरान BPSC में जमा प्रमाण पत्रों के साथ मिलान कराया जाएगा। जिससे मूल प्रमाण पत्र के बारे में जानकारियां मिल सके। 


मालूम हो कि  BPSC द्वारा प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट 1 नवंबर 2024 को जारी किया गया था। इस परीक्षा में 42918 अभ्यर्थियों ने सफलता का परचम लहराया था। जिसमें 36947 अभ्यर्थी प्रधान शिक्षक और 5974 अभ्यर्थी प्रधानाध्यापक पद के लिए सफल हुए थे। प्रधान शिक्षकों की काउंसलिंग 9 दिसंबर से होनी थी। जो 13 दिसंबर तक चलती। लेकिन इसमें एक बदलाव किया गया है और =13 दिसंबर को होने वाली प्रधान शिक्षकों की काउंसलिंग 14 दिसंबर को हुई। उसके बाद वापस से फिर यह डेट बढ़ाया गया।