ब्रेकिंग
Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत

हंगामा देखकर खेसारी की को-आर्टिस्ट माही को आया पैनिक अटैक, घायल साथियों का भोजपुरी स्टार ने करवाया इलाज

PATNA : नेपाल में आयोजित बरजू महोत्सव के दौरान परफॉर्मेंस देने पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर हमले की घटना के बाद अभी भी क्रू के सारे मेंबर दहशत में हैं।

हंगामा देखकर खेसारी की को-आर्टिस्ट माही को आया पैनिक अटैक, घायल साथियों का भोजपुरी स्टार ने करवाया इलाज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नेपाल में आयोजित बरजू महोत्सव के दौरान परफॉर्मेंस देने पहुंचे भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और उनकी टीम पर हमले की घटना के बाद अभी भी क्रू के सारे मेंबर दहशत में हैं। नेपाल से वापस आने के बाद खेसारी लाल यादव ने अपने साथी कलाकारों का इलाज अररिया में कराया है। दरअसल भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपनी टीम के साथ नेपाल के विराट नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे लेकिन स्थानीय प्रशासन ने कोविड का हवाला देते हुए कार्यक्रम रद्द कर दिया। 


आयोजकों ने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को देर से दी इसकी वजह से लोग आक्रोशित हो गए और खेसारी लाल यादव के साथ-साथ उनकी टीम के सदस्यों के ऊपर हमला किया गया। इस दौरान चार स्कॉर्पियो गाड़ी जलाकर खाक कर दी गई। खेसारी लाल यादव के साथ परफॉर्मेंस देने पहुंची एक आर्टिस्ट माही कुमारी को हंगामा देखकर पैनिक अटैक हुआ और उसकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि डॉक्टरों से इलाज करवाना पड़ा।


भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव जब अचानक से अररिया के राघोपुर रेफरल हॉस्पिटल पहुंचे तो वहां तैनात डॉक्टर और दूसरे मेडिकल स्टाफ के होश उड़ गए। लोगों को मालूम नहीं था कि खेसारी लाल यादव और अपनी टीम के सदस्यों का इलाज कराने के लिए वहां आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव ने यहां अपनी टीम के सदस्यों का प्राथमिक उपचार कराया और उसके बाद रवाना हो गए। डॉक्टरों के मुताबिक माही कुमारी जबरदस्त तनाव में थी उसे पैनिक अटैक हुआ था। घटना के बाद काफी घबराई हुई थी।


आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव नेपाल के होटल में ठहरे थे। उसके बाहर लोग आक्रोशित होकर जमकर तोड़फोड़ मचाते रहे। बाद में पुलिस को जब घटना की जानकारी हुई तो उससे पूरे होटल की नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया इस पूरे बवाल में कई लग्जरी गाड़ियों और बाइक को भी आक्रोशित लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। किसी तरह खेसारी लाल यादव अपनी जान बचाकर वहां से सुरक्षित निकल पाए।  लेकिन इस हमले में उनके कई साथी कलाकार घायल हो गए थे बाद में खेसारी अपने ग्रुप के साथ सिमराही पहुंचे और वहां सबसे पहले डॉक्टरों से इलाज करवाया

टैग्स