ब्रेकिंग
देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦देवराहा बाबा की कर्मभूमि नोआवाँ में गूंजी श्रीराम कथा, पाँचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में

BIHAR ELECTION 2025: चुनाव प्रचार के दौरान हम प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला, कई कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

गया जिले के टिकारी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान हम प्रत्याशी अनिल कुमार पर जानलेवा हमला हुआ। गुस्साए लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया, जिसमें वे घायल हो गए। वही समर्थकों के साथ भी मारपीट की।

बिहार
वोट मांगने पर पिटाई!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYAJEE: इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का दौर चल रहा है। तमाम पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसके लिए स्टार प्रचारकों को मंच पर उतार दिया गया है। बिहार में चुनाव प्रचार के बीच बड़ी खबर गयाजी जिले से आ रही है जहां वोट मांगने पर हम प्रत्याशी पर हमला किया गया। 


गया जिले के टिकारी विधानसभा क्षेत्र में वोट मांगने गए हम पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार पर नाराज ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। लोगो ने  उनकी गाड़ी पर पथराव किया और कई कार्यकर्ता को दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी और गांव से खदेड़कर भगाया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।  


मिली जानकारी के अनुसार टिकारी विधानसभा क्षेत्र से जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रत्याशी अनिल कुमार चुनाव से पूर्व चंद्रवंशी और मांझी समाज के लोगों से मिलने जा रहे थे। तभी यादव समाज के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। यह बात खुद हम पार्टी के नेता अनिल कुमार ने बतायी है। उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। जिसमें हम प्रत्याशी अनिल कुमार घायल हो गये।


इस दौरान उनके कई समर्थक भी घायल हो गये हैं। यह घटना दिघौरा गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान हुई जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। हम प्रत्याशी अनिल कुमार से पुलिस घटना की जानकारी ले रही है। 

गया से नितम राज की रिपोर्ट




BIHAR ELECTION 2025: चुनाव प्रचार के दौरान हम प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला, कई कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटाBIHAR ELECTION 2025: चुनाव प्रचार के दौरान हम प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला, कई कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटाBIHAR ELECTION 2025: चुनाव प्रचार के दौरान हम प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला, कई कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटाBIHAR ELECTION 2025: चुनाव प्रचार के दौरान हम प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला, कई कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटाBIHAR ELECTION 2025: चुनाव प्रचार के दौरान हम प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला, कई कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा


BIHAR ELECTION 2025: चुनाव प्रचार के दौरान हम प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला, कई कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटाBIHAR ELECTION 2025: चुनाव प्रचार के दौरान हम प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला, कई कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटाBIHAR ELECTION 2025: चुनाव प्रचार के दौरान हम प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला, कई कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा