ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

हालात बेकाबू हुए तो तेजस्वी हो गए हमलावर, बोले.. कोरोना काल में निकम्मी सरकार क्या करेगी

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर ने हालात बेकाबू कर दिये हैं. राज्य में महामारी की स्थिति को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार पर हमलावर हो गए हैं. तेजस्वी ने कोरोना

हालात बेकाबू हुए तो तेजस्वी हो गए हमलावर, बोले.. कोरोना काल में निकम्मी सरकार क्या करेगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर ने हालात बेकाबू कर दिये हैं. राज्य में महामारी की स्थिति को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार पर हमलावर हो गए हैं. तेजस्वी ने कोरोना की वजह से आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए नीतीश सरकार को आइना दिखाया है. 


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "बिहार ऐसी निकम्मी नाकारा सरकार से अभिशप्त है जिसे अपनी ज़िम्मेदारियों का बोध ही नहीं है. कोरोना काल के शुरूआती दौर से ही मैंने अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने, सुविधाओं को सुदृढ़ करने व नए अस्पताल बनाने का सुझाव दिया. मैंने कहा था कोरोना की लड़ाई मैराथन है, पुख़्ता तैयारी करनी होगी. बिहार में एक साल पहले भी मरीज़ अस्पताल में बेड, ऑक्सिजन, टेस्ट और इलाज़ के लिए दर-बदर धक्के खा रहे थे और आज भी स्थिति यथावत है. लोक स्वास्थ्य/जन कल्याण नीतीश सरकार की प्राथमिकताओं में आज तक नहीं रहा वरना स्वास्थ्य क्षेत्र में नीति आयोग के सूचकांकों में बिहार सबसे नीचे नहीं रहता."


तेजस्वी यादव ने यह कड़ा तेवर तब दिखाया है, जब 17 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक होनी है. राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में कोरोना की चुनौतियों को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. तेजस्वी पहले दिल्ली दौरे और फिर झारखंड में चुनाव प्रचार कर पटना वापस आ चुके हैं. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें