ब्रेकिंग
अमेरिका और इरान के बीच युद्द रोकने की मध्यस्थता कर रहे तेजस्वी यादव? JDU ने RJD नेतृत्व से की बड़ी मांगबिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा: कई गांवों का टूटा संपर्क, दो दर्जन गांव खाली कराने के निर्देशबिहार संविदा प्रोफेसर भर्ती में भारी कटौती: 1,155 पद घटे, नई नोटिफिकेशन से हजारों उम्मीदवार परेशान बिहार में हैवानियत की हदें पार: महज 2 हजार रुपये के विवाद में चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या, 4 साल पहले हुई थी शादीबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग ट्रक ने रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जामअमेरिका और इरान के बीच युद्द रोकने की मध्यस्थता कर रहे तेजस्वी यादव? JDU ने RJD नेतृत्व से की बड़ी मांगबिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा: कई गांवों का टूटा संपर्क, दो दर्जन गांव खाली कराने के निर्देशबिहार संविदा प्रोफेसर भर्ती में भारी कटौती: 1,155 पद घटे, नई नोटिफिकेशन से हजारों उम्मीदवार परेशान बिहार में हैवानियत की हदें पार: महज 2 हजार रुपये के विवाद में चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या, 4 साल पहले हुई थी शादीबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग ट्रक ने रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हाजीपुर रेल मुख्यालय की पांचवीं मंजिल से कूदा पटना का रहने वाला इंजीनियर, मौके पर मौत

HAJIPUR : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में पदस्थापित पटना के रहने वाले इंजीनियर ने हाजिपुर रेल मुख्यालय के पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक इंजीनियर की पहचान पटना

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

HAJIPUR : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में पदस्थापित पटना के रहने वाले इंजीनियर ने हाजिपुर रेल मुख्यालय के पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक इंजीनियर की पहचान पटना के कंकड़बाग के रहने वाले इंद्रजीत कुमार के रुप में की गई है. 

हालांकि सबसे बड़ी बात यह है कि किसी ने भी इंजीनियर को छलांग लगाते नहीं देखा. इंजीनियर का कार्यालय पूर्व मध्य रेल मुख्यालय के पांचवी मंजिल पर स्थित है. डेढ़ साल पहले ही इंजीनियर इंद्रजीत कुमार की पदोन्नति हुई थी, मृतक इंजीनियर के सहकर्मियों ने बताया कि वह अपने पिता से काफी दिनों से अलग रह रहे थे, दोनों के बीच मनमुटाव था. वे अपने ससुराल में ही रहते थे.  वह प्रतिदिन पटना के कंकड़बाग से कार्यालय आते थे.

 सोमवार को भी वह तय समय पर अपनी गाड़ी से ही कार्यालय पहुंचे और दोपहर बाद कार्यालय की छत से ही कूदकर आत्महत्या कर ली. अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर उनके पिता हाजीपुर पहुंचे. इंद्रजीत कुमार के पिता राजनाथ प्रसाद ने बताया कि इंद्रजीत शादी के बाद से ही अपने ससुराल में रह रहा था. पिछले 10 साल से इंद्रजीत की उनसे बात नहीं हुई थी, लेकिन पिछले 1 महीने से वह हर दिन उनसे बात करने लगा था. सोमवार की दोपहर भी इंद्रजीत ने अपने पिता को फोन किया था. इस दौरान उन्होंने बताया कि वह बहुत मानसिक तनाव में है और कुछ ही देर बात बेटे की मौत की खबर मिली.