ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

करेह नदी का तांडव शुरू, हायाघाट प्रखंड का जिला मुख्यालय से सड़क सम्पर्क टूटा

DARBHANGA : नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से करेह नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण हायाघाट प्रखंड के इनामाइट ढाला के पास बाढ़ का पानी चढ़ जाने से प्रखंड मुख्यालय का जिला मुख्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DARBHANGA :  नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से करेह नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण हायाघाट प्रखंड के इनामाइट ढाला के पास बाढ़ का पानी चढ़ जाने से प्रखंड मुख्यालय का जिला मुख्यालय से  सड़क संपर्क भंग हो गया है. जिससे लोगों को जिला मुख्यालय आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. वहीं करेह नदी के जलस्तर बढ़ने से घरारी,नयाटोला समेत कई गांव जाने वाली मुख्य सड़के पानी में डूब गई है.

वहीं करेह नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से लोग जहां बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं.  करेह तटबंध के अंदर बसे गांवों मोहम्मदपुर, सिरनियां, अकराहा दक्षिणी बाढ़ के पानी से धीरे-धीरे चारों ओर से घिरने लगा है. गांवों में सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.  स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क से जहां लोग कम दूरी में जिला मुख्यालय पहुंच जाते थे. लेकिन अब उन्हें 40 किलोमीटर घूमकर जिला मुख्यालय जाना पड़ेगा. 

बाढ़ का पानी चौर में फैल जाने से सबसे ज्यादा परेशानी पशुपालक किसानों को हो गई है. चारा उपलब्ध नहीं होने के कारण पशुपालक  को अपने मवेशी का चारा काफी दूर से लाना पड़ रहा है. स्थानीय लोगो की मांग है कि जल्द से जल्द यहां नाव की व्यवस्था की जाय, ताकि लोगों के आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो. इसे लेकर मुखिया संतोष कुमार पासवान का कहना है कि नाविक नाव नहीं चलाना चाहता है. क्योंकि उनका पिछले साल का मजदूरी अभी तक भुगतान नही किया गया है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता