ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

BPSC Candidate Protest: पटना में BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच सरकार की बड़ी पहल, पांच सदस्सीय टीम छात्रों से करेगी बात

BPSC Candidate Protest: पटना की सड़कों पर BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच सरकार की बड़ी पहल की है। सरकार की तरफ से मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने ऐलान किया है कि सरकार की पांच सदस

BPSC Candidate Protest: पटना में BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच सरकार की बड़ी पहल, पांच सदस्सीय टीम छात्रों से करेगी बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BPSC Candidate Protest: पटना की सड़कों पर BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच सरकार की बड़ी पहल की है। सरकार की तरफ से मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने ऐलान किया है कि सरकार की पांच सदस्सीय टीम बीपीएससी अभ्यर्थियों से बात करेगी।


दरअसल, 70वीं संयुक्त परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से बीपीएससी अभ्यर्थी पटना में डटे हुए हैं। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के बावजूद छात्रों का मनोबल नहीं टूटा और अभ्यर्थी लगातार अपना विरोध जता रहे हैं। बीपीएससी अभ्यर्थियों के इस आंदोलन को विपक्षी दलों का समर्थन मिल गया है।


तेजस्वी यादव और पप्पू यादव के बाद अब प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़क पर उतर गए हैं। बैरिकेडिंग तोड़कर हजारों अभ्यर्थी सीएम आवास का घेराव करने के लिए निकले हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच सरकार बैकफुट पर आती दिख रही है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में हैं इसी बीच सरकार ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियो से बातचीत करने का एलान कर दिया है। रविवार की देर शाम मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा है कि सरकार अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर गंभीर है और जल्द ही सरकार की पांच सदस्सीय टीम बीपीएससी अभ्यर्थियों से बात करेगी।