ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

काली पत्नी मिलने पर 'पगलाया' पति, शादी के 2 साल बाद अलग होने की दी अर्जी

BAXAR: आधुनिक युग में जब जमाना विकास की ओर इतना आगे बढ़ गया है, महिलाओं के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है. लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐेसे हैं जिनकी मानसिकता बदलने को तैयार न

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

BAXAR: आधुनिक युग में जब जमाना विकास की ओर इतना आगे बढ़ गया है, महिलाओं के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है. लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐेसे हैं जिनकी मानसिकता बदलने को तैयार नहीं है. आज के जमाने में लड़की की पहचान उसके रंग से नहीं होती है, बल्कि उसके गुण और स्वाभाव से की जाती है, लेकिन फिर भी हमारे समाज के कुछ लोगों की सोच आज भी बहुत छोटी है.


मामला बक्सर का है, जहां गोरी पत्नी नहीं मिलने पर एक युवक अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता है. हद तो ये है कि उसकी शादी को दो साल हो चुके हैं, और अब जाकर वो अपनी पत्नी के डार्क कॉम्पलेक्शन पर सवाल उठाते हुए उससे अलग होना चाहता है. आरा की रहने वाली नूरसब्बा खातून ने बताया कि बक्सर के सनौवर अंसारी से उसकी शादी 25 नवंबर 2017 को हुई थी. करीब एक महीने शौहर के साथ रहने के बाद नूर कुछ दिनों के लिए अपने मायके आ गई. ससुराल वापस जाने के लिए जब पति को फोन किया गया तो उसने पत्नी का रंग काला होने की बात कहकर उसे अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया. 


जिसके बाद यह मामला बिहार राज्य महिला आयोग में पहुंचा. आयोग में जब दोनों को बुलाया गया तब लड़के ने बताया कि उसे धोखे में रखकर शादी की गई थी. उसने कहा कि गोरी लड़की बताकर काली लड़की से उसका निकाह कर दिया गया. निकाह के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी काली है और इसी वजह से वह उसके साथ नहीं रहना चाहता है. वहीं नूर अपने शौहर के साथ ही रहना चाहती है. फिलहाल आयोग ने दोनों के रिश्ते को एक और मौका देते हुए दोनों को अगले महीने की 30 तारीख को बुलाया है.