ब्रेकिंग
Bihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशBihar News : बिहार की तरक्की के पीछे कौन? CM सम्राट ने बताए 3 बड़े नामBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा बयान, बोले- पुलिस से हुई थी चूक; दोषी अफसरों पर कार्रवाईBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशBihar News : बिहार की तरक्की के पीछे कौन? CM सम्राट ने बताए 3 बड़े नामBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा बयान, बोले- पुलिस से हुई थी चूक; दोषी अफसरों पर कार्रवाईBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतन

Train News: अब हर दिन चलेगी यह एक्सप्रेस ट्रेन, 25 लाख लोगों को मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी

Train News: गोरखपुर-पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस अब हर दिन चलेगी। रेलवे के इस फैसले से गोपालगंज, सीवान और आस-पास के जिलों के यात्रियों को सीधी ट्रेन सेवा मिलेगी। इससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार से जुड़े यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Train News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Train News: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने गोरखपुर-पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस के परिचालन को नियमित करने का निर्णय लिया है। अब तक यह ट्रेन सप्ताह में केवल तीन दिन चलती थी, लेकिन नई व्यवस्था के तहत इसे प्रतिदिन चलाया जाएगा।


रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन गोरखपुर से चलकर थावे और सीवान होते हुए पाटलीपुत्रा जंक्शन तक जाएगी, और वापसी में भी यही मार्ग अपनाएगी। प्रतिदिन संचालन शुरू होने से न केवल गोपालगंज, बल्कि सीवान और आसपास के जिलों के यात्रियों को भी लाभ होगा।


अब तक सीमित संचालन के कारण यात्रियों को पटना जाने के लिए या तो बसों का सहारा लेना पड़ता था या लंबा रास्ता तय करके ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। लेकिन नई व्यवस्था से लगभग 25 लाख लोगों को सीधी रेल सेवा का लाभ मिलेगा। यह सुविधा व्यापार, शिक्षा और रोजगार के सिलसिले में यात्रा करने वालों के लिए भी राहत लेकर आएगी।


इस निर्णय का यात्रियों ने स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस रूट पर अन्य ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। स्पष्ट है कि यदि और ट्रेनों का संचालन शुरू होता है, तो यात्रियों को और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता