ब्रेकिंग
Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत

बिहार : मुर्गी और कुत्ते के विवाद में झगड़ा, चाकूबाजी में 5 लोग घायल

GOPALGANJ BIHAR : मामूली से घटना पर चाकूबाजी और चाकूबाजी में 5 लोगों के घायल होने की खबर गोपालगंज से सामने आई है. विवाद कुत्ते और मुर्गी को लेकर शुरू हुआ. और बात इतनी बढ़ गई कि दो

बिहार : मुर्गी और कुत्ते के विवाद में झगड़ा, चाकूबाजी में 5 लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ BIHAR : मामूली से घटना पर चाकूबाजी और चाकूबाजी में 5 लोगों के घायल होने की खबर गोपालगंज से सामने आई है. विवाद कुत्ते और मुर्गी को लेकर शुरू हुआ. और बात इतनी बढ़ गई कि दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में 5 लोग घायल हो गए. गोपालगंज जिले के थावे थाना इलाके के चनावे एक गांव में कुत्ते और मुर्गी के विवाद में मारपीट हुई.


बताया जा रहा है कि इस घटना में एक पक्ष के लोगों  ने दुसरे पक्ष के लोगों को चाकू से एक व्यक्ति को जख्मी कर दिया. इसी बीच बचाने गए उसके परिवार वालों को भी मार कर घायल कर दिया. जिसके बाद सभी जख्मी लोगों का इलाज सदर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. जानकरी के अनुसार  चनावे गांव निवासी मिथिलेश चौहान कुछ मुर्गी को पाले हुआ था. और उसी का पडोसी बुनेला महतो ने एक कुत्ते को पाल रखा था. मिथिलेश चौहान का आरोप है कि उसकी मुर्गी को बुलेना महतो का कुत्ता मार कर खा गया. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.  


फिर दोनों पक्षों की ओर से मारपीट और चाकूबाजी शुरू हो गई. जिसमें चाकू के लगने से मिथिलेश चौहान जख्मी हो गया. जख्मी मिथिलेश चौहान ने बताया कि पड़ोसी का कुत्ता मुर्गी को खा गया था. इस बात का विरोध करने पर लोगों ने मारपीट और्गली गलौज करते हुए चाकू मार दी. इसी क्रम में उसकी मां लखिया देवी, भाभी विद्यावती देवी, सीमा देवी व बहन सुमांति कुमारी गई तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया. घटना की जानकरी मिलने के बाद थावे पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है.



टैग्स