ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

UP से बिहार आ रहे ट्रक का टायर फटा, दो युवकों को घसीटा ; एक की मौत

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में शायद की कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे के मामले लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी

  UP से बिहार आ रहे ट्रक का टायर फटा, दो युवकों को घसीटा ; एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में सड़क हादसों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में शायद की कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे के मामले लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गोपालगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां यूपी से आ रहे ट्रक का NH-27 पर टायर फट गया। जिसके बाद बाइक सवार दो युवकों को घसीटा और फिर पलट गया जिसमें एक की मौत हो गई। 


दरअसल, बिहार के गोपालगंज जिले में कुचायकोट थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर सिरिसिया मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। जिसके चपेट में आकर एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में से एक युवक की स्थिति अत्यंत गंभीर देख उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि,  उत्तर प्रदेश की तरफ से टाइल्स लदा एक ट्रक गोपालगंज की तरफ जा रहा था। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (एनएच-27) पर सिरसिया मोड़ के पास ट्रक का एक टायर ब्लास्ट कर गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। इस दौरान एनएन-27 पर ही जा रहे बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित हो चुके ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया।


इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। गोरखपुर से शव आने के बाद पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक और खलासी को तलाश कर रही। यहां से गंभीर रूप से घायल युवक मांझागढ़ थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के निवासी हरिहर साह के पुत्र राजन साह को गोरखपुर रेफर कर दिया गया।