ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

स्वर्ण व्यवसायी से सोना लूटकर भाग रहे 3 बदमाश चढ़े भीड़ के हत्थे, लोगों ने जमकर पीटा, पहले भी हत्या और लूट की घटना को दे चुका हैं अंजाम

GOPALGANJ: स्वर्ण व्यवसायी से सोना लूटकर भाग रहे तीन लूटरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के च

स्वर्ण व्यवसायी से सोना लूटकर भाग रहे 3 बदमाश चढ़े भीड़ के हत्थे, लोगों ने जमकर पीटा, पहले भी हत्या और लूट की घटना को दे चुका हैं अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: स्वर्ण व्यवसायी से सोना लूटकर भाग रहे तीन लूटरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर लूटरों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना माझागढ़ के प्रतापपुर गांव के शनिचरी बाबा मोड़ की है।


ग्रामीणों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल तीनों अपराधियों को गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों में दो अपराधी गोपालगंज के रहने वाले हैं। जबकि तीसरा अपराधी सारण जिले के तरैया का रहने वाला है। 


सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के मुताबिक तीनों कुख्यात अपराधी स्वर्ण कारोबारियों को निशाना बनाते हैं। उन्हें गोली मारकर उनके पास रखे सोने और पैसे लूट लिया करते हैं। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आराम से सोना लूटकर फरार हो जाते हैं। इस गिरोह में सिधवलिया का नूरहसन मियां, बरौली के सुरवनिया का पप्पू मियां और सारण के तरैया का गुड्डू सिंह शामिल है। 


सदर अस्पताल में भर्ती आरोपी गुड्डू सिंह ने बताया कि उसने गोपालगंज के अलावा सिवान, छपरा और यूपी के देवरिया जिले में स्वर्ण व्यावसायियों को निशाना बनाता था। सोना लूटने के बाद व्यवसायी को गोली मारकर वे फरार हो जाते थे। देवरिया के स्वर्ण व्यवसायी की हत्या मामले में वह देवरिया जेल में बंद था।


जेल से छूटने के बाद फिर उसने गैंग बनाया। गैंग में दो अन्य साथियों को शामिल किया फिर लूट की घटना को अंजाम देने लगा लेकिन आज घटना को अंजाम देने के फिराक में ही था कि तभी वह भीड़ के हत्थे चढ़ गया। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों ने कई लूट की वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने अपना जुर्म कबुला है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MIRAJ AHMAD

FirstBihar संवाददाता