ब्रेकिंग
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटीपूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलसैटेलाइट टाउनशिप में जमीन खरीद-बिक्री को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नगर विकास विभाग ने रोक हटाने का लिया निर्णय, आदेश में क्या है जानिये?रूस में रह रहे युवक पर छात्र आंदोलन में FIR का दावा, मोहम्मद सदाकत के वीडियो से मचा बवाल बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में जन सुराज नेताओं की गिरफ्तारी का आरोप, चुनाव अधिकारियों को लिखा पत्रखगड़िया में DCLR कार्यालय की अमीन बरखा रानी की संदिग्ध मौत, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

गोपालगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव, इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: गोपालगंज में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी हुई है. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा...

गोपालगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव, इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.


मृतक की पहचान मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी 30 वर्षीय मंटू सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक का शव श्यामपुर गांव जाने वाली सड़क के किनारे पड़ा मिला. शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी.


घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी. जैसे ही परिवार वालों को घटना की जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया.


स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे शव पड़ा देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना दी थी. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई. घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.


पुलिस जांच में पता चला है कि मंटू सिंह का ससुराल मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव में है. इसके अलावा उसकी दो बहनों की शादी भी श्यामपुर गांव में हुई है. इसी वजह से युवक का इस क्षेत्र में आना-जाना लगा रहता था.


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक आखिरी बार किसके साथ था और वह सड़क किनारे कैसे पहुंचा.


सदर एसडीपीओ-2 सिधवलिया राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.


पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है. हत्या, सड़क हादसा या किसी अन्य वजह से युवक की मौत हुई है, इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.