ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गया

गोपालगंज में प्रधानाध्यापक से हाथापाई और गाली-गलौज का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

गोपालगंज के बरौली स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बघैची में प्रधानाध्यापक से कथित हाथापाई और गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं। 24 घंटे में साक्ष्य सहित रिपोर्ट मांगी गई है।

बिहार न्यूज
वायरल वीडियो पर संज्ञान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज के बरौली प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बघैची के प्रधानाध्यापक के साथ हाथापाई और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले पर संज्ञान लिया है।


जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया है। अधिकारियों से 24 घंटे के अंदर साक्ष्य सहित तथ्य परक जांच रिपोर्ट मांगी गई है।


दरअसल, विद्यालय परिसर में हुई कथित हाथापाई और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधानाध्यापक के साथ कुछ लोगों द्वारा हाथापाई और गाली-गलौज किए जाने का दावा किया जा रहा है। मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटना से संबंधित वायरल वीडियो के आधार पर जांच के लिए पत्र जारी किया गया है।


जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रधानाध्यापक द्वारा छात्रों के साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

गोपालगंज में प्रधानाध्यापक से हाथापाई और गाली-गलौज का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेशगोपालगंज में प्रधानाध्यापक से हाथापाई और गाली-गलौज का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेशगोपालगंज में प्रधानाध्यापक से हाथापाई और गाली-गलौज का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेशगोपालगंज में प्रधानाध्यापक से हाथापाई और गाली-गलौज का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट

टैग्स