ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦गंडक का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा बरकरार... बिहार के कई जिलों में बाढ़ से हाहाकार✦गंगा की तेज धार में बहे चाचा-भतीजा, साइकिल से लौटते समय हादसा; दोनों की मौत✦किशनगंज में 5 नए ROB को मिली मंजूरी... जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू, जानिए किन जगहों पर होगा निर्माण✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी

छात्राओं से गलत बात करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज, जांच के बाद DM ने की कार्रवाई

Bihar Teacher News: गोपालगंज के बनकटा जागीरदारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार को छात्राओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: गोपालगंज के भोरे स्थित बनकटा जागीरदारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर अमर्यादित और अश्लील भाषा के प्रयोग, लैंगिक उत्पीड़न संबंधी प्रावधानों के उल्लंघन समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा स्कूल की साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय व्यवस्था में लापरवाही का भी आरोप है।



मामले की शिकायत मिलने के बाद डीएम समीर सौरभ के निर्देश पर दो महिला पदाधिकारियों की टीम गठित की गई। टीम में डीपीओ आईसीडीएस और डीसीओ शामिल थीं। दोनों पदाधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं से बातचीत की और उनके बयान दर्ज किए। जांच में प्रथम दृष्टया छात्राओं के आरोप सही पाए गए।



इसके बाद प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की अनुशंसा की गई। चूंकि प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक स्तर से होनी थी, इसलिए सारण प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ने सत्येंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।



साथ ही मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और 45 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। डीएम समीर सौरभ ने कहा कि छात्राओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को देखते हुए मामले में तेजी से कार्रवाई जरूरी थी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा और उनके सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता