ब्रेकिंग
Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत✦Bihar News : सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक राजू कुमार सिंह को बड़ी राहत, 4 साल की सजा पर लगी रोक; क्या बच गई विधायकी?✦Bihar News : बेगूसराय में छठ के दिन खूनी खेल! कान पकड़कर माफी मांगता रहा भाई, फिर भी बदमाशों ने भाई-बहन को मारी गोली✦Bihar News : मोतिहारी में छठ की खुशियों पर लगा ग्रहण! घाट की सफाई के बाद तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, पत्नी और 3 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल✦Bihar News : कटिहार में छठ घाट से लौटते ही खूनी हमला! 19 साल के युवक के सीने में मारी गोली, करीब 20 राउंड फायरिंग से दहला गांव✦Bihar News: छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां का खौफनाक गुस्सा! 4 साल की बेटी को पीटा, अस्पताल में हुई मौत

बिहार में हादसे की सूचना पर जा रही पुलिस टीम खुद बनी हादसे का शिकार, नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराई गाड़ी; 4 जवान घायल

Bihar Road Accident: गोपालगंज में देर रात एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पुलिस टीम का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर नीलगाय आने से वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल...

बिहार में हादसे की सूचना पर जा रही पुलिस टीम खुद बनी हादसे का शिकार, नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकराई गाड़ी; 4 जवान घायल
Ramakant kumar
2 मिनट

बिहार के गोपालगंज जिले में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके के लिए रवाना हुई पुलिस टीम खुद रास्ते में हादसे का शिकार हो गई. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिसई गांव के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. इस दुर्घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम सरकारी वाहन से सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल की ओर जा रही थी. इसी दौरान सिसई गांव के समीप अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई. उसे बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी.


टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल पुलिसकर्मियों को वाहन से बाहर निकाला गया और घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई.


सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल मॉडल सदर अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों के अनुसार चारों पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.


इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना अचानक सड़क पर आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में हुई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी मौके से हटाकर कब्जे में ले लिया गया है.