ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

नहर में डूबती मिली अज्ञात युवती, स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता; बाल-बाल बची जान

Bihar News: गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में कबीलाशपुर नहर में डूबती मिली अज्ञात युवती को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। अचेत हालत में युवती को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है। कबीलाशपुर नहर में एक युवती को डूबते हुए देखकर स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।



स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती नहर में अचेत अवस्था में मिली थी। लोगों ने तुरंत उसे नहर से बाहर निकाला और इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।



घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। युवती की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटाने के साथ-साथ यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह नहर तक किन परिस्थितियों में पहुंची।



पुलिस फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवती के नहर में गिरने के पीछे हादसा है या कोई अन्य कारण, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।



पुलिस युवती की पहचान कराने के लिए भी प्रयास कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और युवती की स्थिति स्पष्ट होने के बाद की जाएगी।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता