ब्रेकिंग
Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦Bihar NEET Scam : बिहार में फिंगरप्रिंट से होता था बड़ा खेल! वैशाली से बायोमेट्रिक ऑपरेटर गिरफ्तार, 30 लाख में बैठाते थे फर्जी परीक्षार्थी✦Bihar News: अनंत सिंह ने दामाद ऋषिकेश को दिया 3 करोड़ का गिफ्ट, नदवां से पटना तक निकला लग्जरी गाड़ियों का काफिला✦Bihar News: अनंत सिंह की बेटी के तिलक में NDA नेताओं का जमावड़ा, गिरिराज सिंह से विजय सिन्हा तक पहुंचे दिग्गज; दानापुर में दिखा सियासी और शाही रंग✦PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी का हमला, पूछा- जब कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल पहले ही चालू है तो दोबारा उद्घाटन क्यों?✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

गोपालगंज में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, पंचायत सरकार भवन और अस्पताल निर्माण का रास्ता साफ

गोपालगंज के जादोपुर शुक्ल गांव में जिला प्रशासन ने करीब 2 बीघा 12 कट्ठा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से अवैध कब्जे हटाए। अब यहां पंचायत सरकार भवन, विवाह भवन, प्राथमिक अस्पताल समेत कई सरकारी परियोजनाओं का निर्माण होगा।

बिहार न्यूज
गोपालगंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर शुक्ल गांव में बुधवार को अभियान चलाकर करीब दो बीघा 12 कट्ठा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन का कहना है कि इस जमीन पर अब पंचायत सरकार भवन, विवाह भवन और अन्य सरकारी योजनाओं का निर्माण कराया जाएगा।


सदर अंचलाधिकारी रजत कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में जादोपुर शुक्ल गांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान जादोपुर थाना पुलिस और बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में दो जेसीबी मशीनों की मदद से सरकारी भूमि पर बने आधा दर्जन से अधिक मकानों और झोपड़ियों को हटाया गया। पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।


सदर एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि जिस सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, वहां पंचायत भवन, पंचायत सरकार भवन, विवाह भवन और प्राथमिक अस्पताल के निर्माण की योजना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कुछ लोगों द्वारा इस भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया था, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने, नोटिस जारी करने और पूर्व सूचना देने के बाद ही यह कार्रवाई की गई। 


 यह भूमि सरकार की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लिए चिन्हित है। उन्होंने कहा कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद निर्धारित तिथि पर अतिक्रमण हटाया गया है, ताकि यहां पंचायत सरकार भवन और विवाह भवन सहित अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जा सके।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट