ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

बिहार में 100 से अधिक प्राइवेट स्कूलों पर लग सकता है ताला, शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस

Bihar School News: गोपालगंज में शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता चल रहे 100 से अधिक निजी स्कूलों पर कार्रवाई शुरू की है। सभी स्कूलों को 10 दिनों के भीतर ई-पोर्टल पर आवेदन करने का अल्टीमेटम दिया गया है, अन्यथा उन्हें बंद किया जाएगा।

Bihar School News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: बिहार के गोपालगंज जिले में शिक्षा विभाग ने अवैध और बिना प्रशासनिक स्वीकृति के संचालित हो रहे निजी विद्यालयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने जिले के 100 से अधिक गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों को सख्त नोटिस जारी किया है।


जारी आदेश के अनुसार, सभी चिन्हित निजी स्कूलों को अगले 10 दिनों के भीतर सरकार के ई-पोर्टल पर अनिवार्य रूप से मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। DEO ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं करता है, तो उसे अवैध माना जाएगा और तुरंत बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्कूल संचालकों पर कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।


गोपालगंज के डीईओ योगेश कुमार ने बताया कि जिन निजी विद्यालयों ने अभी तक मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें 10 दिन का समय दिया गया है ताकि जांच के बाद उन्हें वैध मान्यता दी जा सके और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने बताया कि जिले में 100 से अधिक ऐसे स्कूल संचालित हो रहे हैं जो बिना मान्यता के चल रहे हैं।


इस कार्रवाई के बाद अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है, जिनके बच्चे इन स्कूलों में पढ़ रहे हैं। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का दाखिला कराने से पहले स्कूल की सरकारी मान्यता की जांच अवश्य करें। अब देखना होगा कि विभाग के इस अल्टीमेटम के बाद कितने स्कूल तय समय में नियमों का पालन करते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

बिहार में 100 से अधिक प्राइवेट स्कूलों पर लग सकता है… | FirstBihar