ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गोपालगंज में बनेगा बिहार का पहला ऑक्सीजन पार्क, जानिए क्या होगी खासियत

GOPALGANJ: बिहार में पहला ऑक्सीजन पार्क बनने जा रहा है। ये पार्क गोपालगंज जिले के थावे के जंगल में बनाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के 75 शहरों के वन क्षेत्रों को नगर

गोपालगंज में बनेगा बिहार का पहला ऑक्सीजन पार्क, जानिए क्या होगी खासियत
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में पहला ऑक्सीजन पार्क बनने जा रहा है। ये पार्क गोपालगंज जिले के थावे के जंगल में बनाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के 75 शहरों के वन क्षेत्रों को नगर वन योजना से विकसित किया जा रहा है। गोपालगंज के पास स्थित थावे जंगल बनाने के लिए उत्तम माना जा रहा है। ये पार्क कोई साधारण पार्क नहीं होगा बल्कि यहां तमिलनाडु के सलेम की तर्ज पर बांस की खास किस्म के पौधे लगाए जाने की तैयारी है।



वन विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक थावे में बनने वाले ऑक्सीजन पार्क में भीमा प्रजाति के बांस के पौधे लगाए जाएंगे। ये पौधे जब पेड़ बन जाएंगे तो लोगों को इससे ऑक्सीजन मिल पाएगा। भीमा बांस के पेड़ की खासियत यह है कि ये अन्य पेड़ों के मुकाबले 35 फीसदी अधिक ऑक्सीजन प्रदान करता है। साथ ही ये ज्यादा समय तक उगे रहते हैं। इन्हें बार-बार लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। 



वन विभाग ने लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली है। अब सिर्फ थावे वन परिसर में ऑक्सीजन पार्क के लिए सटीक जगह का चयन करना बाकी रह गया है, जो जल्द ही विभाग द्वारा कर लिया जाएगा और इसके बाद ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा। इस पेड़ से लोगों को ऑक्सीजन तो मिलेगा ही। साथ ही वातावरण भी शुद्ध होगा।

टैग्स