ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: एथेनॉल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अगलगी में लाखों की संपत्ति जलकर राख

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां एक एथेनॉल फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना के बाद फैक्ट्री में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। प्रबंधन के लोगों द्व

बिहार: एथेनॉल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अगलगी में लाखों की संपत्ति जलकर राख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां एक एथेनॉल फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना के बाद फैक्ट्री में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। प्रबंधन के लोगों द्वारा घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना राजापट्टी कोठी बाजार स्थित एथेनॉल फैक्ट्री की है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह शनिवार को भी एथेनॉल फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे, तभी कूलिंग यूनिट के अंडर कंस्ट्रक्शन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री में मौजूद कर्मियों ने आग पर काबू पाने की पुरजोर कोशिश की लेकर आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उसपर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।


बाद में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया हालांकि तबतक लाखों रुपए की लकड़ी जलकर राख हो गई। गनीमत की बात रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।