ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में करण के प्यार में पत्नी ने रच डाली पति की हत्या की साजिश! किराए के शूटर से इरफान का मर्डर, 48 घंटे में खुला राज✦Bihar Police Viral Audio: जमीन विवाद सुलझाने के लिए दरोगा ने मांगे 20 हजार! महिला से बोले- 'एक रात आओ...', मोतिहारी में मचा हड़कंप✦Supaul Road Accident: घने कोहरे में NH-327E पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 504 गैस सिलेंडर लदे ट्रक का ड्राइवर गंभीर, हायर सेंटर रेफर✦Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी✦Bihar News : पटना में करण के प्यार में पत्नी ने रच डाली पति की हत्या की साजिश! किराए के शूटर से इरफान का मर्डर, 48 घंटे में खुला राज✦Bihar Police Viral Audio: जमीन विवाद सुलझाने के लिए दरोगा ने मांगे 20 हजार! महिला से बोले- 'एक रात आओ...', मोतिहारी में मचा हड़कंप✦Supaul Road Accident: घने कोहरे में NH-327E पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 504 गैस सिलेंडर लदे ट्रक का ड्राइवर गंभीर, हायर सेंटर रेफर✦Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी

गोपालगंज में युवक की हत्या, पट्टीदारों पर शव छिपाने का आरोप

मृतक के भाई का कहना है कि पट्टीदारों ने राकेश की हत्या कर उसका शव घर के अंदर छिपा दिया। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, अफरा-तफरी मच गई। थावे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के गोपलामठ गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान राकेश सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 


मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि पट्टीदारों ने राकेश सिंह की हत्या कर शव को घर के भीतर छिपा दिया था। जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों और परिजनों को हुई अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पर थावे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक के भाई के बयान के आधार पर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है और लोग दहशत में हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, परिजन आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।